खबर
Top News

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत: तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 नवंबर 2026, 6:09 pm
शेयर करें:
धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
धर्मनगरी उज्जैन के कालभैरव मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे बने कि सामान्य दर्शनार्थियों के साथ 500 रुपए की VIP टिकट लेने वाले श्रद्धालुओं को भी ढाई से चार घंटे तक कतार में इंतजार करना पड़ा। तेज धूप में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं परेशान होते रहे। व्यवस्थाओं से नाराज कुछ श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही वापस लौट गए।

महाराष्ट्र और गुजरात सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा कालभैरव के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर के बाहर से लेकर दर्शन मार्ग तक लंबी कतारें लगी रहीं। सबसे ज्यादा नाराजगी VIP दर्शन व्यवस्था को लेकर देखने को मिली। श्रद्धालुओं का सवाल था कि जब 500 रुपए की टिकट लेने के बाद भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है तो VIP व्यवस्था का फायदा क्या है?

VIP टिकट लेने में ही लग रहे डेढ़ घंटे
प्रयागराज से आए जितेंद्र मौर्य ने बताया कि उन्होंने VIP टिकट लेकर दर्शन करने की योजना बनाई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें करीब चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। उनका आरोप था कि प्रोटोकॉल के नाम पर 500 से 1000 रुपए लेकर कुछ लोगों को दर्शन कराए जा रहे हैं, जबकि आम श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं।

राजकोट से आए मनीष ने बताया कि VIP टिकट खरीदने के लिए ही आधे से डेढ़ घंटे तक कतार में लगना पड़ रहा है। इसके बाद दर्शन के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ता है। श्रद्धालुओं ने टिकट काउंटर बढ़ाने की मांग की है।

धूप में परेशान होते रहे बच्चे और बुजुर्ग, पानी का भी संकट
मंदिर में भीड़ प्रबंधन के साथ बुनियादी सुविधाओं की कमी भी सामने आई। लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी और छांव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिखाई दी। तेज धूप के बीच छोटे बच्चों को लेकर पहुंचे परिजन उन्हें कंधे पर उठाकर राहत देने की कोशिश करते नजर आए।

श्रद्धालुओं का कहना है कि दर्शन मार्ग पर जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि लोगों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े। भीड़ के दबाव के कारण कतारों में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

चार कतारों में दर्शन व्यवस्था, ढाई घंटे बाद मिला नंबर
कैलाश कालवा ने बताया कि वे सुबह 9 बजे से दर्शन के लिए कतार में लगे थे। करीब ढाई घंटे बाद उन्हें दर्शन हो पाए। उनका कहना था कि दर्शन मार्ग पर चार-चार लाइनें होने के कारण भीड़ का दबाव बढ़ रहा है और कतारों का प्रबंधन बेहतर तरीके से नहीं हो पा रहा है।

व्यवस्थाओं पर सवाल, अधिकारी बोले- कलेक्टर देंगे जवाब
मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर जब प्रशासनिक अधिकारियों से जवाब मांगा गया तो उन्होंने इस मामले में टिप्पणी करने से दूरी बना ली। अधिकारियों का कहना था कि उन्हें साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। मामले में आधिकारिक जवाब कलेक्टर ही दे सकेंगे।


संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी
Top News

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

about 1 hour ago
एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल
Top News

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

about 1 hour ago
रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल
Top News

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

about 1 hour ago
नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ
Top News

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

about 1 hour ago
संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण
Top News

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

about 1 hour ago
30 साल पहले बेचा प्लॉट
Top News

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

about 1 hour ago
लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया
Top News

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता
Top News

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

about 1 hour ago
प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग
Top News

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

about 2 hours ago
खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा
Top News

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

about 2 hours ago
भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक
Top News

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
Top News

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

about 2 hours ago
इस राज्य में भीषण सड़क हादसा
Top News

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

about 2 hours ago
विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर
Top News

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

about 3 hours ago
घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर
Top News

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार
Top News

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

about 3 hours ago
वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया
Top News

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

about 3 hours ago
जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान
Top News

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

about 3 hours ago
सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा
Top News

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू

about 3 hours ago
युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप
Top News

युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान; शादी की बात पर अलग समाज का हवाला देकर मुकरा, रुपये लौटाने से भी किया इनकार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!