लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया: लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों राऊ थाना क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले केस में पुलिस की जांच जारी है। हालांकि, बेटे के प्राथमिक बयान पर संबंधित धाराओं में लव जिहादी फैजान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी पुलिस को अब उसके बीना से लौटने का इंतजार है, ताकि उसके विस्तृत बयान हो सके और लव जिहादी फैजान की पूरी साजिश का जल्द और विस्तृत खुलासा हो सके।
उल्लेखनीय है कि 8 नवंबर को साईं विहार कॉलोनी में पवन सोनी (40) ने पत्नी वर्षा (35) की हत्या कर दी थी। बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली थी। सनसनीखेज मामले में पुलिस की जांच अब वर्षा के मोबाइल पर टिक गई है।
पुलिस ने घर में छिपाकर रखा गया वॉइस रिकॉर्डर जब्त किया है, जिसमें वर्षा और उसके प्रेमी फैजान के बीच करीब 18 घंटे की बातचीत होने की बात सामने आई थी। पवन ने मौत से पहले इसी रिकॉर्डिंग के जरिए पत्नी और फैजान पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था, लेकिन रिकॉर्डर की जांच में फिलहाल ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं।
अब पुलिस वर्षा का पासवर्ड लॉक मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी, ताकि फैजान से उसकी बातचीत और संभावित रिकॉर्डिंग का पता चल सके। 18 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले सोनी दंपति के दो बच्चे पुष्पेंद्र (15) और काव्या (7) हैं।
करीब तीन महीने पहले रेस्तरां में वेल्डिंग का काम करने आए फैजान उर्फ रेहान उर्फ फैजू से वर्षा की पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और पति-पत्नी के बीच विवाद गहराने लगा। पड़ोसियों ने भी घर में आए दिन झगड़े होने और फैजान के पवन व बेटे की गैरमौजूदगी में घर आने की बात कही है।
पुलिस फैजान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल भेज चुकी है। अब रिकॉर्डिंग, मोबाइल डेटा और अन्य साक्ष्यों से पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोडऩे में जुटी है। टीआई राजपाल राठौर के अनुसार बेटे पुष्पेंद्र के प्राथमिक बयानों के आधार पर ही रेहान पर केस दर्ज कर उसे जेल भेजा था।
हालांकि बच्चे की उम्र कम होने और उसके पिता के दाह संस्कार से जुड़े सभी कार्यों के चलते उसके विस्तृत बयान नहीं हो सके। फिलहाल दोनों बच्चे अपनी बुआ के साथ बीना गए हैं। जल्द ही उन्हें बुलाकर विस्तृत बयान लिये जायेंगे। लौटने पर बेटा खुलकर बतायेगा कि उसके पिता ने उसकी मां को क्यों मारा? यानि लव जिहादी फैजान की पूरी साजिश का जल्द खुलासा होगा।
संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू

युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान; शादी की बात पर अलग समाज का हवाला देकर मुकरा, रुपये लौटाने से भी किया इनकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!