खबर
Top News

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक: छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 नवंबर 2026, 5:46 pm
शेयर करें:
भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के भोपाल से ताल्लुक रखने वाले भाई-बहन की जोड़ी इन दिनों चर्चा में है। बड़े भाई IPS अधिकारी आदित्य मिश्रा को देवास जिले का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है, जबकि उनकी छोटी बहन IAS अधिकारी पल्लवी मिश्रा को पंजाब के अमृतसर में अतिरिक्त उपायुक्त (ADC General) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों भाई-बहन ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रशासनिक और पुलिस सेवा में अपनी अलग पहचान बनाई है।

भाई को देखकर देखा सिविल सेवा में जाने का सपना
आदित्य मिश्रा इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद UPSC परीक्षा पास कर 2018 बैच के IPS अधिकारी बने। बड़े भाई को वर्दी में देश और समाज की सेवा करते देखकर छोटी बहन पल्लवी मिश्रा भी सिविल सेवा में जाने के लिए प्रेरित हुईं। UPSC की तैयारी के दौरान आदित्य ने अपनी बहन का मार्गदर्शन किया और तैयारी की रणनीति से लेकर उत्तर लेखन तक में उनका साथ दिया।

बिना कोचिंग के हासिल की UPSC में 73वीं रैंक
पल्लवी मिश्रा ने दिल्ली की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने संगीत में एमए किया और शास्त्रीय संगीत का अध्ययन भी किया। सिविल सेवा परीक्षा के पहले प्रयास में उन्हें असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी कमियों पर काम करते हुए सेल्फ स्टडी जारी रखी। आखिरकार UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 73 हासिल की और IAS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया।

भाई देवास तो बहन अमृतसर में संभालेंगी जिम्मेदारी
27 अक्टूबर 2026 को मध्य प्रदेश में हुए IPS अधिकारियों के तबादलों में आदित्य मिश्रा को बालाघाट से देवास का SP नियुक्त किया गया। वहीं पंजाब सरकार ने 10 नवंबर 2026 को प्रशासनिक फेरबदल के दौरान 2023 बैच की IAS अधिकारी पल्लवी मिश्रा को अमृतसर का ADC General नियुक्त किया।

एक ही परिवार के दोनों भाई-बहन का देश की दो अलग-अलग सेवाओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी सफलता बताती है कि सही मार्गदर्शन, मेहनत और लगातार प्रयास से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी
Top News

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

about 1 hour ago
एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल
Top News

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

about 1 hour ago
रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल
Top News

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

about 1 hour ago
नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ
Top News

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

about 1 hour ago
संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण
Top News

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

about 1 hour ago
30 साल पहले बेचा प्लॉट
Top News

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

about 1 hour ago
लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया
Top News

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता
Top News

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

about 1 hour ago
धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत
Top News

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

about 2 hours ago
प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग
Top News

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

about 2 hours ago
खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा
Top News

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
Top News

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

about 2 hours ago
इस राज्य में भीषण सड़क हादसा
Top News

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

about 2 hours ago
विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर
Top News

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

about 3 hours ago
घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर
Top News

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार
Top News

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

about 3 hours ago
वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया
Top News

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

about 3 hours ago
जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान
Top News

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

about 3 hours ago
सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा
Top News

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू

about 3 hours ago
युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप
Top News

युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान; शादी की बात पर अलग समाज का हवाला देकर मुकरा, रुपये लौटाने से भी किया इनकार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!