वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता: नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
पूर्व सांसद नकुलनाथ के भोपाल आगमन और कांग्रेस के दीपावली मिलन समारोह से ठीक एक दिन पहले शहर में लगाए गए उनके स्वागत होर्डिंग्स को नगर निगम की टीम द्वारा हटाए जाने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। नगर निगम की इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
जानकारी के अनुसार, नकुलनाथ के भोपाल आगमन को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत के होर्डिंग्स लगाए गए थे। इसी बीच नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए इन होर्डिंग्स को हटाना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला मौके पर पहुंचे। यहां होर्डिंग्स हटाने को लेकर उनकी नगर निगम कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मनोज शुक्ला ने कर्मचारियों द्वारा उतारे गए होर्डिंग्स वापस लिए और नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में निगम के वाहन के सामने ही सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे पक्षपातपूर्ण रवैया बताया।
भाजपा के होर्डिंग्स पर कार्रवाई क्यों नहीं करता नगर निगम?
मनोज शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और प्रशासन कांग्रेस के कार्यक्रमों से घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि नकुलनाथ के आगमन और कांग्रेस के दिवाली मिलन समारोह से ठीक पहले स्वागत होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई करना राजनीतिक दुर्भावना को दर्शाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि शहर में जगह-जगह रास्ता बताने वाले बोर्डों पर भाजपा के होर्डिंग्स लगे हुए हैं, लेकिन नगर निगम उन्हें हटाने से क्यों डरता है? कार्रवाई के मामले में प्रशासन का यह दोहरा रवैया क्यों है?
शुक्ला ने चेतावनी दी कि कांग्रेस के कार्यक्रमों को प्रभावित करने की ऐसी कोशिशों का पार्टी कार्यकर्ता विरोध करेंगे और प्रशासन के इस रवैये के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे। इस दौरान विजेंद्र शुक्ला, संदीप सरवैया, अमित खत्री, तारिक अली सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू

युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान; शादी की बात पर अलग समाज का हवाला देकर मुकरा, रुपये लौटाने से भी किया इनकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!