खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा: सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
खातेगांव टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी हत्याकांड और अवैध शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े आरोपी पाटेंद्र जायसवाल को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी देवास न्यायालय में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था, लेकिन कोर्ट से उसे खातेगांव में सरेंडर करने के लिए कहा गया। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर से ही उसे हिरासत में ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाटेंद्र जायसवाल बड़वानी का रहने वाला है और इस मामले में फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी।
मीडिया के सामने खुद को बताया निर्दोष
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद पाटेंद्र जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में खुद को निर्दोष बताया। उसने कहा कि इस पूरे मामले से उसका कोई लेना-देना नहीं है और उसका केवल लाइसेंस है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े तथ्यों और अवैध शराब तस्करी नेटवर्क में उसकी भूमिका की पड़ताल करेगी।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 1 और 2 नवंबर की दरमियानी रात खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी अवैध शराब से भरे ट्रक को रोकने के लिए हाईवे पर जांच कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक चालक ने उन्हें वाहन से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल टीआई की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना में एक आरक्षक भी घायल हुआ था।
जांच में सामने आया कि ट्रक में बड़ी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई थी और इसके पीछे अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क सक्रिय था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार
पाटेंद्र जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद इस हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या आठ हो गई है। पुलिस अब तक राहुल जायसवाल, मनीष जायसवाल, केरम सिंह, विजय राव, गजेंद्र रावत, धीरज और भूपेंद्र राणा सहित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी मोहिन जायसवाल की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। पुलिस की जांच अब अवैध शराब कारोबार के पूरे नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका पर केंद्रित है।
संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू

युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान; शादी की बात पर अलग समाज का हवाला देकर मुकरा, रुपये लौटाने से भी किया इनकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!