खबर
Top News

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण: हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 नवंबर 2026, 6:34 pm
शेयर करें:
संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को इंदौर संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार ने जिला चिकित्सालय बड़वानी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, अस्पताल में आने वाले मरीजों की परेशानी कम करने और विभिन्न व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने अस्पताल में स्थापित हेल्प डेस्क का अवलोकन किया। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि हेल्प डेस्क के समीप जिला चिकित्सालय का स्पष्ट नक्शा लगाया जाए।

इसमें अस्पताल के सभी वार्डों और विभिन्न विभागों की स्थिति दर्शाई जाए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को संबंधित विभाग तक पहुंचने में परेशानी न हो। अस्पताल में आने वाले लोगों को जानकारी के अभाव में एक विभाग से दूसरे विभाग तक भटकना न पड़े।

संभागायुक्त ने बच्चा वार्ड का निरीक्षण कर वहां भर्ती बच्चों के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों की बीमारी, चल रहे उपचार और अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले सभी पात्र मरीजों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने बच्चा वार्ड में दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की और ड्यूटी पर मौजूद प्रभारी से दवाइयों की उपलब्धता तथा मासिक खपत के संबंध में जानकारी प्राप्त की। संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर में प्रतिदिन प्रविष्टियां दर्ज की जाएं और उसे नियमित रूप से अपडेट रखा जाए, ताकि दवाइयों की उपलब्धता एवं वितरण की निगरानी की जा सके।

इसके अलावा उन्होंने इमरजेंसी ओपीडी, एसएनसीयू वार्ड और महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के बाद संभागायुक्त लाक्षाकार ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का भी जायजा लिया। यहां साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं मिलने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर को निर्देश दिए कि कार्यालय के प्रत्येक कक्ष और शाखा में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

संभागायुक्त ने लेखा शाखा का निरीक्षण करते हुए कैश बुक का अवलोकन किया। उन्होंने शाखा प्रभारी को निर्देशित किया कि कैश बुक में प्रतिदिन की प्रविष्टियां दर्ज कर इसे नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए। उन्होंने कहा कि कैश बुक लेखा शाखा का महत्वपूर्ण अभिलेख है और इसके संधारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीपीएफ और ग्रेच्युटी से संबंधित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को उनके वेतन और अन्य देय राशि का भुगतान समय पर किया जाना चाहिए तथा सेवानिवृत्ति से जुड़े मामलों को किसी भी स्थिति में अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जयति सिंह सहित स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी
Top News

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

about 1 hour ago
एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल
Top News

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

about 1 hour ago
रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल
Top News

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

about 1 hour ago
नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ
Top News

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

about 1 hour ago
30 साल पहले बेचा प्लॉट
Top News

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

about 1 hour ago
लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया
Top News

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता
Top News

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

about 1 hour ago
धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत
Top News

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

about 2 hours ago
प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग
Top News

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

about 2 hours ago
खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा
Top News

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

about 2 hours ago
भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक
Top News

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
Top News

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

about 2 hours ago
इस राज्य में भीषण सड़क हादसा
Top News

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

about 2 hours ago
विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर
Top News

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

about 3 hours ago
घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर
Top News

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार
Top News

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

about 3 hours ago
वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया
Top News

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

about 3 hours ago
जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान
Top News

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

about 3 hours ago
सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा
Top News

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू

about 3 hours ago
युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप
Top News

युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान; शादी की बात पर अलग समाज का हवाला देकर मुकरा, रुपये लौटाने से भी किया इनकार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!