इंजीनियर के पैर पकड़कर यह बोले पार्षद: सिंहस्थ के निर्माण कार्य के लिए बंद किया नाला; चार क्षेत्रों में जलभराव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत चल रहे निर्माण कार्य के दौरान नाला बंद किए जाने से मंगलवार सुबह हजारों रहवासियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई। पानी की निकासी रुकने से इंदिरानगर, गांधीनगर, जैन सेक्टर और 90 क्वॉर्टर क्षेत्र में गंदा पानी भर गया। कई स्थानों पर घरों के बाहर डेढ़ फीट तक पानी जमा हो गया, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
रहवासियों की परेशानी देखकर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने निर्माण कंपनी के इंजीनियर के पैर पकड़ लिए। नाराजगी जताते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में कहा- 'धन्यवाद, आपने मंदिर, घरों और पूरे क्षेत्र में गंदा पानी भर दिया।' पार्षद ने कंपनी के कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल नाला खोलने को कहा।
रात में बंद किया नाला, सुबह कॉलोनियां जलमग्न
अंकपात रोड स्थित ग्यारहमुखी हनुमान मंदिर के सामने सिंहस्थ मेला क्षेत्र में सीवरेज लाइन बिछाने का काम पटेल कंपनी कर रही है। सोमवार रात कंपनी के कर्मचारियों ने निर्माण कार्य के लिए नाला बंद कर दिया था। इस नाले से गांधीनगर, फाजलपुरा सहित आधा दर्जन से अधिक इलाकों के गंदे पानी की निकासी होती है।
नाला बंद होते ही पानी की निकासी रुक गई और धीरे-धीरे आसपास की कॉलोनियों में गंदा पानी फैलने लगा। मंगलवार सुबह तक हालात ऐसे हो गए कि कई स्थानों पर सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया।
सुबह चार बजे से पार्षदों के पास पहुंचने लगे फोन
जलभराव से परेशान रहवासियों ने सुबह चार से पांच बजे के बीच क्षेत्रीय पार्षदों को फोन कर समस्या बताई। पार्षद दिलीप परमार के मुताबिक, लोगों ने बताया कि घरों के बाहर इतना पानी जमा हो गया है कि बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
शिकायत मिलने के बाद पार्षद मौके पर पहुंचे और निर्माण कंपनी के इंजीनियरों से नाला बंद करने का कारण पूछा। इस दौरान पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने कंपनी के कर्मचारियों के रवैये पर भी नाराजगी जताई।
किसके निर्देश पर बंद किया नाला, नहीं बता सके कर्मचारी
पार्षद तिवारी ने आरोप लगाया कि किसी वरिष्ठ अधिकारी को जानकारी दिए बिना नाला बंद कर दिया गया। जब कंपनी के कर्मचारियों से सवाल किया गया तो उन्होंने वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर नाला बंद करने की बात कही, लेकिन संबंधित अधिकारी का नाम नहीं बता सके। तिवारी ने कंपनी के इंजीनियर पर नगर निगम के अधिकारियों को लेकर आपत्तिजनक बातें करने का भी आरोप लगाया।
जनता ने हमें जिम्मेदारी दी है, लोग परेशान नहीं होने चाहिए
पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने कहा कि जनता ने हमें जिम्मेदारी सौंपी है। गलती हमारी हो या किसी और की, लेकिन आम लोगों के घरों और मंदिरों में गंदा पानी नहीं भरना चाहिए। इसी दौरान उन्होंने इंजीनियर के सामने हाथ जोड़े और पैर पकड़कर नाला खोलने को कहा।
सुबह सात बजे खोला नाला, ढाई घंटे में हुई निकासी
पार्षदों के विरोध और लगातार बातचीत के बाद मंगलवार सुबह करीब सात बजे नाला खोला गया। इसके बाद पानी की निकासी शुरू हुई। पार्षद के मुताबिक, करीब 14 फीट गहरे नाले को खाली होने में ढाई घंटे का समय लगा। कॉलोनियों की सड़कों और घरों के आसपास जमा गंदा पानी भी धीरे-धीरे निकलने लगा, जिसके बाद रहवासियों को राहत मिली।
निर्माण कार्य की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
सिंहस्थ जैसे बड़े आयोजन की तैयारियों के बीच वैकल्पिक जल निकासी की व्यवस्था किए बिना नाला बंद करने से निर्माण कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में कंपनी और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।
संबंधित समाचार

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस

राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा:जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा; सुरक्षा को लेकर पहले ही जता दी थी अनहोनी की आशंका

वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम:इन नेताओं ने किया गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा बाद में

डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?:किसानों से दोहरा धोखा!

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट:3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; भारत को हो सकते हैं ये फायदे

चले पत्थर और लाठियां!:दो महिलाओं समेत आठ घायल

श्मशान में सजी चिता:आईसीयू में जिंदा मिला मरीज!

MP के इस गांव पहुंचे पंचायत के सितारे:प्रधानजी की कुर्सी छिनने से बदलेगी फुलेरा की सियासत

धर्म और आस्था के रंग में रंगा प्रदेश:इस धर्मनगरी में एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; दान-पुण्य और दीपदान का सिलसिला

13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:कार्डियक अरेस्ट की आशंका; रात में सोया, सुबह नहीं उठा

वीडियो देखिये, इस शहर के खड़े हनुमान की ख्याति विदेशों तक पहुंची:दानपेटी से निकले डॉलर, यूरो सहित कई देशों के नोट; सोशल मीडिया पर चमत्कार की चर्चा

बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम:अगले चार दिन में यह हो सकता है मौसम का हाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!