वीडियो देखिये, इस शहर के खड़े हनुमान की ख्याति विदेशों तक पहुंची: दानपेटी से निकले डॉलर, यूरो सहित कई देशों के नोट; सोशल मीडिया पर चमत्कार की चर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल की नगरी उज्जैन में खड़े हनुमानजी की ख्याति अब सात समंदर पार तक पहुंचने लगी है। कंठाल से छत्री चौक मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान अपनी जगह पर अडिग रहे खड़े हनुमानजी के दर्शन के लिए अब विदेशी श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं। मंदिर की दानपेटी से अमेरिका, जॉर्डन, नेपाल और दुबई की मुद्रा निकलने से एक बार फिर मंदिर चर्चाओं में है।
बीते एक सप्ताह में कई विदेशी श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और विदेशी मुद्रा चढ़ावे में अर्पित की। सोशल मीडिया पर मंदिर से जुड़ी चमत्कार की चर्चाओं के बाद दूर-दराज से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला बढ़ गया है।
नेपाल से पहुंचा 200 श्रद्धालुओं का जत्था
मंदिर के पुजारी महेश बैरागी ने बताया कि हाल ही में नेपाल से करीब 200 श्रद्धालुओं का जत्था खड़े हनुमानजी के दर्शन करने पहुंचा था। श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर नेपाली मुद्रा अर्पित की। वहीं, अमेरिका से आए एक दंपती ने पांच अमेरिकी डॉलर चढ़ाए। एक अन्य श्रद्धालु ने पांच यूरो अर्पित किए।
सोशल मीडिया से मिली जानकारी, दर्शन करने पहुंचे
अमेरिका से आए दंपती ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर खड़े हनुमानजी से जुड़े चमत्कार की चर्चा सुनी थी। इसके बाद उनके मन में दर्शन करने की इच्छा जागी और वे उज्जैन पहुंच गए।
टेंट में विराजमान हनुमानजी, दूर-दूर से आ रहे भक्त
खड़े हनुमानजी फिलहाल टेंट में विराजमान हैं। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वोत्तर राज्यों से भी भक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
पुजारी के मुताबिक, पहले उज्जैन और आसपास के राज्यों से श्रद्धालु आते थे, लेकिन अब देश के कोने-कोने के साथ विदेशों से भी भक्त पहुंचकर हनुमानजी के दर्शन कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

धर्म और आस्था के रंग में रंगा प्रदेश:इस धर्मनगरी में एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; दान-पुण्य और दीपदान का सिलसिला

13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:कार्डियक अरेस्ट की आशंका; रात में सोया, सुबह नहीं उठा

बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम:अगले चार दिन में यह हो सकता है मौसम का हाल

एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख बदली:अब साढ़े सात हजार पदों के लिए इस दिन होगी एग्जाम

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का उजास:स्वर्ण मंदिर में श्रद्धा की डुबकी; प्रधानमंत्री ने दिया सेवा और परोपकार का संदेश

21 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत:छात्रावास में मची अफरा-तफरी; चक्कर आने, उल्टी और घबराहट की शिकायत

पहले जीता व्यापारी का भरोसा, फिर हड़पे महंगे मोबाइल:आरोपी गिरफ्तार; दो और व्यापारियों ने की धोखाधड़ी की शिकायत

भीषण सड़क हदसे में जीजा-साले सहित 3 की मौत:कार ने 100 मीटर तक घसीटा; शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों

निगम की चेतावनी के बीच फिर सजी सब्जी मंडी:टाट-पट्टी बिछाकर कारोबार करने बैठे सब्जी विक्रेता; कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

इन राज्यों में जाने वाले यात्रियों को राहत:रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें; शहर के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा

खुद ही मकानों पर लाल पेंट से बना दिया होल्ड का निशान:हाईकोर्ट के आदेश से 22 मकानों को मिली थी राहत; गिनती में ज्यादा निकले तो खुली पोल

राजधानी में किसानों ने डाला डेरा:इन मांगों को लेकर अड़े किसान; खुले आसमान के नीचे रात बिताई, दोपहर 2 बजे तक का अल्टीमेटम

पिकनिक की खुशियां मातम में बदलीं:सड़क हादसे में इतने बच्चों की मौत; एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूली बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

मकान टूटे, लेकिन लाखों का कर्ज बाकी:20 से अधिक परिवार पर दोहरी मार; अब बैंक की किस्तें चुकाने की चिंता

वीडियो देखिये, गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर के बाद अब राजनीति का दौर:15 हजार लोगों के साथ कलेक्टोरेट घेरने का ऐलान; सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई का खर्च उठाएगी कांग्रेस

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई:गुरु नानक देव जी के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती:चालान वसूलने घर पहुंच रही पुलिस; एप पर इन नियमों के उल्लंघन की हो रही लगातार शिकायतें

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले-गुरु नानक देव जी के आदर्शों से मिलती है एकता और सद्भाव की प्रेरणा

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना:मांगा जनकल्याण का आशीष; दादा गुरु की नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल

यात्रियों से भरी बस पलटी:45 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!