खबर
Top News

राजधानी में किसानों ने डाला डेरा: इन मांगों को लेकर अड़े किसान; खुले आसमान के नीचे रात बिताई, दोपहर 2 बजे तक का अल्टीमेटम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 नवंबर 2026, 11:50 am
शेयर करें:
राजधानी में किसानों ने डाला डेरा

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल करने और 50 रुपए बोनस देने की मांग को लेकर किसानों ने राजधानी भोपाल में मोर्चा खोल दिया है। होशंगाबाद रोड स्थित वीर सावरकर सेतु के पास सर्विस रोड पर किसान धरने पर बैठे हैं।

आसमान के नीचे गुजारी रात
रात उन्होंने खुले आसमान के नीचे गुजारी। किसानों ने सरकार को मंगलवार दोपहर 2 बजे तक मांगों पर फैसला लेने का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि तय समय तक कोई निर्णय नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेंगे।

45 पुलिसकर्मी तैनात रहे
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सर्विस रोड पर दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर किसानों को रोक रखा है। इसका उद्देश्य होशंगाबाद रोड पर यातायात बाधित होने से बचाना है।

सोमवार रात मौके पर 2 डीएसपी, 4 इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों सहित करीब 45 पुलिसकर्मी तैनात रहे। वीर सावरकर सेतु की शुरुआत में बैरिकेड्स लगाए गए हैं, जबकि गणेश मंदिर के पास भी बैरिकेडिंग की तैयारी है।

मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 150 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

पुलिस के लिए टेंट, किसानों ने खुले आसमान में गुजारी रात
प्रदर्शन स्थल पर पुलिस की व्यवस्था के लिए टेंट लगाया गया है, लेकिन किसान खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर रहे। किसान नेता राकेश धाकड़ ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने अपने स्तर पर खाने-पीने की व्यवस्था की।

रात भी उन्होंने वहीं गुजारी और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

400 से बढ़ाकर 600 रुपए प्रति क्विंटल भाव करने की मांग
किसानों की प्रमुख मांग है कि गन्ने का मौजूदा भाव 400 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 600 रुपए किया जाए। इसके साथ 50 रुपए प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जाए।

किसान नेताओं का कहना है कि सरकार की ओर से 450 रुपए प्रति क्विंटल देने की बात कही जा रही है, लेकिन खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए यह राशि पर्याप्त नहीं है।

किसान नेता प्रतीक शर्मा ने बताया कि नरसिंहपुर जिले के गन्ना उत्पादक किसान अपनी मांगों को लेकर भोपाल पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मांगों को स्वीकार नहीं किए जाने के बाद आंदोलन का रास्ता अपनाया गया है।

पांच किसानों के प्रतिनिधिमंडल की कृषि संचालक से मुलाकात बेनतीजा
सोमवार को पांच किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि संचालक उमाशंकर भार्गव से मुलाकात की थी। इस दौरान गन्ने का भाव बढ़ाने और बोनस देने की मांग रखी गई, लेकिन बातचीत में सहमति नहीं बन सकी।

ट्रेन और निजी वाहनों से भोपाल पहुंचेंगे किसान
किसान नेता प्रतीक शर्मा के मुताबिक, मंगलवार को ट्रेन और निजी वाहनों के जरिए और किसान भोपाल पहुंचेंगे।

उन्होंने चेतावनी दी है कि दोपहर 2 बजे तक सरकार की ओर से मांगों पर कोई फैसला नहीं हुआ तो प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री निवास की तरफ कूच करेंगे। ऐसे में मंगलवार को आंदोलन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति महत्वपूर्ण रहेगी।

संबंधित समाचार

खुद ही मकानों पर लाल पेंट से बना दिया होल्ड का निशान
Top News

खुद ही मकानों पर लाल पेंट से बना दिया होल्ड का निशान:हाईकोर्ट के आदेश से 22 मकानों को मिली थी राहत; गिनती में ज्यादा निकले तो खुली पोल

3 minutes ago
पिकनिक की खुशियां मातम में बदलीं
Top News

पिकनिक की खुशियां मातम में बदलीं:सड़क हादसे में इतने बच्चों की मौत; एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूली बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

18 minutes ago
मकान टूटे, लेकिन लाखों का कर्ज बाकी
Top News

मकान टूटे, लेकिन लाखों का कर्ज बाकी:20 से अधिक परिवार पर दोहरी मार; अब बैंक की किस्तें चुकाने की चिंता

25 minutes ago
वीडियो देखिये, गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर के बाद अब राजनीति का दौर
Top News

वीडियो देखिये, गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर के बाद अब राजनीति का दौर:15 हजार लोगों के साथ कलेक्टोरेट घेरने का ऐलान; सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई का खर्च उठाएगी कांग्रेस

30 minutes ago
वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई
Top News

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई:गुरु नानक देव जी के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

36 minutes ago
शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती
Top News

शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती:चालान वसूलने घर पहुंच रही पुलिस; एप पर इन नियमों के उल्लंघन की हो रही लगातार शिकायतें

41 minutes ago
वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले-गुरु नानक देव जी के आदर्शों से मिलती है एकता और सद्भाव की प्रेरणा

42 minutes ago
वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना
Top News

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना:मांगा जनकल्याण का आशीष; दादा गुरु की नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल

about 1 hour ago
यात्रियों से भरी बस पलटी
Top News

यात्रियों से भरी बस पलटी:45 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

about 1 hour ago
साइबर ठगी के अंतरराज्यीय जाल का खुलासा
Top News

साइबर ठगी के अंतरराज्यीय जाल का खुलासा:रुपयों का लालच देकर हथियाए बैंक खाते; दो राज्यों तक जुड़े ठगी के तार

about 1 hour ago
डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए
Top News

डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए:गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा; फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठग ने बनाया महिला को शिकार

about 1 hour ago
हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?
Top News

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

about 14 hours ago
शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत
Top News

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

about 14 hours ago
खौफनाक साजिश का खुलासा
Top News

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

about 15 hours ago
गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम
Top News

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

about 15 hours ago
नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक
Top News

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

about 16 hours ago
करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन
Top News

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

about 16 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

about 16 hours ago
पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...
Top News

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

about 17 hours ago
तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला
Top News

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!