भीषण सड़क हदसे में जीजा-साले सहित 3 की मौत: कार ने 100 मीटर तक घसीटा; शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
जिले में मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। बिरसिंहपुर में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद कार बाइक और उस पर सवार युवकों को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इसके बाद सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराकर रुकी।
हादसे में जीजा-साले समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दुर्घटना के बाद कार चालक और उसमें सवार लोग मौके से फरार हो गए।
बिजली के खंभे से टकराने के बाद रुकी कार
हादसा सभापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर-कोटर मार्ग पर डोमहाई गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बाइक सवारों को करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। आखिरकार कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर के कारण बिजली का पोल भी टूट गया।
शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों युवक
पुलिस के मुताबिक, लौलाच निवासी सत्यनारायण साकेत अपने जीजा हरिलाल हरिजन निवासी पगार और रणधीर सिंह निवासी नई बस्ती कोलगवां के साथ बिरसिंहपुर में आयोजित शादी समारोह से लौट रहा था।
इसी दौरान डोमहाई गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही कार की चपेट में आ गई। हादसे में हरिलाल और रणधीर की मौके पर ही मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल सत्यनारायण को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
कार छोड़कर फरार हुए चालक और सवार
दुर्घटना के बाद कार चालक और उसमें सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस फरार चालक और कार सवारों की तलाश कर रही है।
संबंधित समाचार

21 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत:छात्रावास में मची अफरा-तफरी; चक्कर आने, उल्टी और घबराहट की शिकायत

पहले जीता व्यापारी का भरोसा, फिर हड़पे महंगे मोबाइल:आरोपी गिरफ्तार; दो और व्यापारियों ने की धोखाधड़ी की शिकायत

निगम की चेतावनी के बीच फिर सजी सब्जी मंडी:टाट-पट्टी बिछाकर कारोबार करने बैठे सब्जी विक्रेता; कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

इन राज्यों में जाने वाले यात्रियों को राहत:रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें; शहर के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा

खुद ही मकानों पर लाल पेंट से बना दिया होल्ड का निशान:हाईकोर्ट के आदेश से 22 मकानों को मिली थी राहत; गिनती में ज्यादा निकले तो खुली पोल

राजधानी में किसानों ने डाला डेरा:इन मांगों को लेकर अड़े किसान; खुले आसमान के नीचे रात बिताई, दोपहर 2 बजे तक का अल्टीमेटम

पिकनिक की खुशियां मातम में बदलीं:सड़क हादसे में इतने बच्चों की मौत; एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूली बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

मकान टूटे, लेकिन लाखों का कर्ज बाकी:20 से अधिक परिवार पर दोहरी मार; अब बैंक की किस्तें चुकाने की चिंता

वीडियो देखिये, गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर के बाद अब राजनीति का दौर:15 हजार लोगों के साथ कलेक्टोरेट घेरने का ऐलान; सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई का खर्च उठाएगी कांग्रेस

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई:गुरु नानक देव जी के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती:चालान वसूलने घर पहुंच रही पुलिस; एप पर इन नियमों के उल्लंघन की हो रही लगातार शिकायतें

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले-गुरु नानक देव जी के आदर्शों से मिलती है एकता और सद्भाव की प्रेरणा

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना:मांगा जनकल्याण का आशीष; दादा गुरु की नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल

यात्रियों से भरी बस पलटी:45 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

साइबर ठगी के अंतरराज्यीय जाल का खुलासा:रुपयों का लालच देकर हथियाए बैंक खाते; दो राज्यों तक जुड़े ठगी के तार

डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए:गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा; फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठग ने बनाया महिला को शिकार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!