श्मशान में सजी चिता: आईसीयू में जिंदा मिला मरीज!
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन
मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। दूर-दराज के शहरों से रिश्तेदार पहुंच गए। मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां और कंडे तक जुटा लिए गए।
लेकिन सुबह जब परिजन शव लेने जिला अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि जिस व्यक्ति की मौत पर रातभर आंसू बहाए गए, वह आईसीयू में जीवित है और उसका उपचार चल रहा है।
खरगोन जिला अस्पताल की पुलिस चौकी से जुड़ी इस अजीबोगरीब घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब खुलासा हुआ है कि व्हाट्सएप संदेश पूरा पढ़े बिना और अस्पताल से पुष्टि किए बगैर पुलिसकर्मी ने मरीज की मौत की सूचना दे दी थी।
मामले में पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
एक नहीं, तीन बार दी मौत की सूचना
वासुदेव समाज के अध्यक्ष चंदन चौहान के मुताबिक, 22 नवंबर की शाम करीब 4.40 बजे अस्पताल चौकी से फोन आया। पुलिसकर्मी ने बताया कि 50 वर्षीय राजेंद्र चौहान की मृत्यु हो गई है।
समाजजनों ने दोबारा जानकारी की पुष्टि करनी चाही, लेकिन उन्हें फिर वही जवाब मिला। यहां तक बताया गया कि शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया गया है और सोमवार सुबह आठ बजे उसे ले जा सकते हैं।
तीन बार सूचना मिलने के बाद समाज अध्यक्ष ने व्हाट्सएप ग्रुपों में शोक संदेश प्रसारित कर दिया।
रातभर मातम, सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी
पुलिस की सूचना पर भरोसा कर बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर सहित विभिन्न स्थानों से रिश्तेदार खरगोन पहुंच गए। परिवार और समाज में शोक का माहौल था।
सोमवार सुबह मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार की तैयारियां भी कर ली गईं। किसी को अंदाजा नहीं था कि जिस व्यक्ति के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है, उसकी सांसें अब भी चल रही हैं।
शव लेने पहुंचे तो सामने आया सच
सोमवार सुबह करीब आठ बजे परिजन और समाजजन जिला अस्पताल पहुंचे। कुछ देर इंतजार करने के बाद उन्हें बताया गया कि राजेंद्र की मृत्यु नहीं हुई है।
वे आईसीयू में भर्ती हैं और डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं। यह जानकारी मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली, लेकिन गलत सूचना देने वाले पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी जताई।
व्हाट्सएप का अधूरा संदेश पढ़कर दे दी मौत की खबर
जैतापुर थाना प्रभारी सुदर्शन कलोसिया के अनुसार, देवास जिले के क्षिप्रा निवासी राजेंद्र चौहान को करीब एक महीने पहले बीमार अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शुरुआत में उनकी पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में चंदन चौहान ने उनकी पहचान की थी।
19 नवंबर को राजेंद्र को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दोबारा भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी फोटो के साथ पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा की गई थी।
थाना प्रभारी के मुताबिक, प्रधान आरक्षक वहाब खान ने संदेश पूरा पढ़े बिना और अस्पताल से जानकारी की पुष्टि किए बगैर राजेंद्र की मृत्यु की सूचना दे दी।
पुलिसकर्मी ने मांगी माफी, तीन के खिलाफ कार्रवाई की मांग
घटना से नाराज वासुदेव समाज ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। समाजजनों ने प्रधान आरक्षक वहाब खान, जितेंद्र रावत और माधव सिंह को संबंधित दायित्वों से हटाने तथा उनके खिलाफ विभागीय और दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संबंधित पुलिसकर्मियों ने अपनी गलती पर खेद जताया है।
एसपी ने दिए जांच के आदेश, कारण बताओ नोटिस जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। संबंधित पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
24 नवंबर तक किसी पुलिसकर्मी के निलंबन की पुष्टि नहीं हुई है।
एक फोन ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया, जिम्मेदारी किसकी?
किसी व्यक्ति की मृत्यु की सूचना महज एक संदेश नहीं, बल्कि उसके परिवार के लिए जीवन का सबसे संवेदनशील समाचार होती है। ऐसे में बिना चिकित्सकीय पुष्टि के मौत की खबर देना गंभीर चूक है।
सवाल यह भी है कि पहली बार गलती होने के बाद दोबारा पुष्टि मांगने पर उसे सुधारा क्यों नहीं गया? पोस्टमार्टम कक्ष में शव रखे होने की जानकारी किस आधार पर दी गई?
इस पूरे मामले में जांच केवल गलत सूचना देने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि सूचना के सत्यापन की व्यवस्था और संबंधित पुलिसकर्मियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
संबंधित समाचार

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस

राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा:जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा; सुरक्षा को लेकर पहले ही जता दी थी अनहोनी की आशंका

वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम:इन नेताओं ने किया गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा बाद में

डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?:किसानों से दोहरा धोखा!

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट:3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; भारत को हो सकते हैं ये फायदे

चले पत्थर और लाठियां!:दो महिलाओं समेत आठ घायल

इंजीनियर के पैर पकड़कर यह बोले पार्षद:सिंहस्थ के निर्माण कार्य के लिए बंद किया नाला; चार क्षेत्रों में जलभराव

MP के इस गांव पहुंचे पंचायत के सितारे:प्रधानजी की कुर्सी छिनने से बदलेगी फुलेरा की सियासत

धर्म और आस्था के रंग में रंगा प्रदेश:इस धर्मनगरी में एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; दान-पुण्य और दीपदान का सिलसिला

13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:कार्डियक अरेस्ट की आशंका; रात में सोया, सुबह नहीं उठा

वीडियो देखिये, इस शहर के खड़े हनुमान की ख्याति विदेशों तक पहुंची:दानपेटी से निकले डॉलर, यूरो सहित कई देशों के नोट; सोशल मीडिया पर चमत्कार की चर्चा

बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम:अगले चार दिन में यह हो सकता है मौसम का हाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!