13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: कार्डियक अरेस्ट की आशंका; रात में सोया, सुबह नहीं उठा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
चोरहटा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में मंगलवार सुबह 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र रात में अपने रूम पार्टनर के साथ कमरे में सोया था, लेकिन सुबह काफी देर तक नहीं उठा।
कार्डियक अरेस्ट की आशंका
हॉस्टल प्रबंधन को सूचना मिलने पर उसे संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
जवा क्षेत्र का रहने वाला था छात्र
मृतक की पहचान सूर्यांश गुप्ता (13) के रूप में हुई है। वह रीवा जिले के जवा क्षेत्र का निवासी था और चोरहटा स्थित गुरुकुल निजी विद्यालय में कक्षा छठी में पढ़ता था।
सूर्यांश स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बेटे की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
संजय गांधी अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, छात्र के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।
शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया है कि उसे पहले से कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई है।
रात को डिनर के बाद सोने गया था सूर्यांश
हॉस्टल के केयरटेकर रावेंद्र सिंह ने बताया कि सूर्यांश सोमवार शाम 6 बजे से रात 8:30 बजे तक क्लास में गया था। इसके बाद उसने अन्य बच्चों के साथ बैठकर डिनर किया।
रात करीब 9:30 बजे हॉस्टल के दैनिक रूटीन के अनुसार सभी बच्चों की फोटो ली गई। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए।
मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जब बाकी बच्चे उठ गए, तब सूर्यांश नहीं उठा। उसे देखने पहुंचे तो शरीर में कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद तत्काल उसे संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता का आरोप- निजी अस्पताल ले जाने की बात नहीं मानी
सूर्यांश के पिता विनोद गुप्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे उनके पास फोन आया कि बच्चे की तबीयत खराब है और उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें जल्द अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया।
पिता का आरोप है कि उन्होंने स्कूल प्रबंधन से बच्चे को किसी अच्छे निजी अस्पताल में ले जाने और खुद के जल्द पहुंचने की बात कही थी, लेकिन प्रबंधन ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।
जब वे अस्पताल पहुंचे तो उनका बेटा मृत अवस्था में मिला। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
पुलिस दर्ज कर रही सभी पक्षों के बयान
चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला के मुताबिक, सुबह स्पोर्ट्स टीचर बच्चों को जगाने पहुंचे थे। इसी दौरान सूर्यांश नहीं उठा। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस अस्पताल प्रबंधन, परिजनों और स्कूल प्रबंधन के बयान दर्ज कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

धर्म और आस्था के रंग में रंगा प्रदेश:इस धर्मनगरी में एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; दान-पुण्य और दीपदान का सिलसिला

वीडियो देखिये, इस शहर के खड़े हनुमान की ख्याति विदेशों तक पहुंची:दानपेटी से निकले डॉलर, यूरो सहित कई देशों के नोट; सोशल मीडिया पर चमत्कार की चर्चा

बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम:अगले चार दिन में यह हो सकता है मौसम का हाल

एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख बदली:अब साढ़े सात हजार पदों के लिए इस दिन होगी एग्जाम

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का उजास:स्वर्ण मंदिर में श्रद्धा की डुबकी; प्रधानमंत्री ने दिया सेवा और परोपकार का संदेश

21 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत:छात्रावास में मची अफरा-तफरी; चक्कर आने, उल्टी और घबराहट की शिकायत

पहले जीता व्यापारी का भरोसा, फिर हड़पे महंगे मोबाइल:आरोपी गिरफ्तार; दो और व्यापारियों ने की धोखाधड़ी की शिकायत

भीषण सड़क हदसे में जीजा-साले सहित 3 की मौत:कार ने 100 मीटर तक घसीटा; शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों

निगम की चेतावनी के बीच फिर सजी सब्जी मंडी:टाट-पट्टी बिछाकर कारोबार करने बैठे सब्जी विक्रेता; कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

इन राज्यों में जाने वाले यात्रियों को राहत:रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें; शहर के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा

खुद ही मकानों पर लाल पेंट से बना दिया होल्ड का निशान:हाईकोर्ट के आदेश से 22 मकानों को मिली थी राहत; गिनती में ज्यादा निकले तो खुली पोल

राजधानी में किसानों ने डाला डेरा:इन मांगों को लेकर अड़े किसान; खुले आसमान के नीचे रात बिताई, दोपहर 2 बजे तक का अल्टीमेटम

पिकनिक की खुशियां मातम में बदलीं:सड़क हादसे में इतने बच्चों की मौत; एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूली बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

मकान टूटे, लेकिन लाखों का कर्ज बाकी:20 से अधिक परिवार पर दोहरी मार; अब बैंक की किस्तें चुकाने की चिंता

वीडियो देखिये, गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर के बाद अब राजनीति का दौर:15 हजार लोगों के साथ कलेक्टोरेट घेरने का ऐलान; सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई का खर्च उठाएगी कांग्रेस

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई:गुरु नानक देव जी के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती:चालान वसूलने घर पहुंच रही पुलिस; एप पर इन नियमों के उल्लंघन की हो रही लगातार शिकायतें

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले-गुरु नानक देव जी के आदर्शों से मिलती है एकता और सद्भाव की प्रेरणा

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना:मांगा जनकल्याण का आशीष; दादा गुरु की नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल

यात्रियों से भरी बस पलटी:45 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!