MP के इस गांव पहुंचे पंचायत के सितारे: प्रधानजी की कुर्सी छिनने से बदलेगी फुलेरा की सियासत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
वेब सीरीज ‘पंचायत’ के कलाकार सोमवार, 23 नवंबर को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के महोड़िया गांव पहुंचे।
इस दौरान सीरीज में सचिवजी का किरदार निभाने वाले जितेंद्र कुमार, प्रधानजी बने रघुबीर यादव, नीना गुप्ता और रिंकी की भूमिका निभाने वाली संविका सहित कई प्रमुख कलाकार मौजूद रहे।
प्रीमियर 3 दिसंबर 2026 को होगा
कलाकारों की मौजूदगी के बीच सीरीज के पांचवें सीजन को लेकर भी चर्चा रही। प्राइम वीडियो ने रविवार को नए सीजन का आधिकारिक ट्रेलर जारी किया है। इसका प्रीमियर 3 दिसंबर 2026 को होगा।
प्रधानजी की कुर्सी गई, सचिवजी के सामने नई मुश्किलें
‘पंचायत’ के पांचवें सीजन में फुलेरा गांव की राजनीति नया मोड़ लेती दिखाई देगी। ट्रेलर में प्रधानजी यानी रघुबीर यादव को कुर्सी से दूर होने के बाद बदली परिस्थितियों से जूझते दिखाया गया है।
वहीं सचिवजी यानी जितेंद्र कुमार अपनी महत्वाकांक्षाओं, दोस्ती और पंचायत की नई राजनीतिक परिस्थितियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते नजर आएंगे।
इस बार सचिवजी और रिंकी यानी संविका की प्रेम कहानी में भी नया मोड़ देखने को मिलेगा। नए प्रधानपति के सामने फुलेरा की जिम्मेदारी संभालने और खुद को साबित करने की चुनौती होगी।
ट्रेलर में गांव की राजनीति के साथ रिश्तों की उलझन, हास्य और भावनात्मक पलों की झलक दिखाई गई है।
पुराने कलाकार फिर लौटेंगे अपने चर्चित किरदारों में
सीजन-5 में पिछली कड़ियों के कई लोकप्रिय कलाकार अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे। इनमें जितेंद्र कुमार (सचिवजी), रघुबीर यादव (प्रधानजी), नीना गुप्ता (मंजू देवी), सुनीता राजवर (क्रांति देवी), फैजल मलिक (प्रह्लाद पांडे), चंदन रॉय (विकास), संविका (रिंकी), दुर्गेश कुमार (बनराकस) और अशोक पाठक (बिनोद) शामिल हैं।
दीपक कुमार मिश्रा ने संभाली निर्देशन की जिम्मेदारी
सीरीज का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। इसे दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार ने बनाया है, जबकि इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है। निर्माण द वायरल फीवर (TVF) ने किया है।
सह-निर्माता, सह-रचनाकार और निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि पिछले चार सीजन में दर्शकों ने फुलेरा और उसके किरदारों को खूब प्यार दिया है।
नए सीजन में कहानी को आगे बढ़ाते हुए उसकी सादगी और वास्तविकता को बनाए रखने की कोशिश की गई है।
रघुबीर यादव बोले- गांव में आज भी शहर से ज्यादा सुकून
अभिनेता रघुबीर यादव ने गांव और शहर के जीवन की तुलना करते हुए कहा कि उनके अनुसार आज भी गांवों में शहरों के मुकाबले ज्यादा खुशी और सुकून है।
शहरों की भागदौड़ से दूर गांव की सहजता और सरलता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। उन्होंने बताया कि ‘पंचायत’ सीरीज के बाद वे विदेशों में भी गए।
वहां कई लोगों ने उनसे कहा कि सीरीज देखने के बाद उनका दोबारा गांव लौटने का मन करता है।
नीना गुप्ता ने महिलाओं की स्थिति पर रखी बात
अभिनेत्री नीना गुप्ता ने महिला किरदारों और समाज में महिलाओं की भूमिका पर कहा कि आज भी महिलाओं की जिम्मेदारियां काफी हद तक घर और परिवार तक सीमित हैं।
बच्चे बड़े होने के बाद भी उनसे सास-ससुर की सेवा, घर संभालने और खाना बनाने जैसी अपेक्षाएं की जाती हैं। उन्होंने कहा कि फिल्मों और सीरीज के किरदार समाज और वास्तविक जीवन से ही निकलते हैं।
जब तक महिलाओं की सामाजिक स्थिति में बदलाव नहीं आएगा, तब तक उनके लिए नए तरह के किरदारों की संभावनाएं भी सीमित रहेंगी। हालांकि, उन्होंने माना कि बदलाव की शुरुआत हो चुकी है और यह सकारात्मक बात है।
संबंधित समाचार

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस

राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा:जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा; सुरक्षा को लेकर पहले ही जता दी थी अनहोनी की आशंका

वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम:इन नेताओं ने किया गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा बाद में

डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?:किसानों से दोहरा धोखा!

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट:3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; भारत को हो सकते हैं ये फायदे

चले पत्थर और लाठियां!:दो महिलाओं समेत आठ घायल

इंजीनियर के पैर पकड़कर यह बोले पार्षद:सिंहस्थ के निर्माण कार्य के लिए बंद किया नाला; चार क्षेत्रों में जलभराव

श्मशान में सजी चिता:आईसीयू में जिंदा मिला मरीज!

धर्म और आस्था के रंग में रंगा प्रदेश:इस धर्मनगरी में एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; दान-पुण्य और दीपदान का सिलसिला

13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:कार्डियक अरेस्ट की आशंका; रात में सोया, सुबह नहीं उठा

वीडियो देखिये, इस शहर के खड़े हनुमान की ख्याति विदेशों तक पहुंची:दानपेटी से निकले डॉलर, यूरो सहित कई देशों के नोट; सोशल मीडिया पर चमत्कार की चर्चा

बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम:अगले चार दिन में यह हो सकता है मौसम का हाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!