धर्म और आस्था के रंग में रंगा प्रदेश: इस धर्मनगरी में एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; दान-पुण्य और दीपदान का सिलसिला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को समूचा मध्य प्रदेश धर्म और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। अलसुबह से ही पवित्र नदियों के घाटों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी।
उज्जैन में शिप्रा नदी में महज चार घंटे में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया। वहीं, नर्मदापुरम के बांद्राभान में नर्मदा-तवा संगम पर 200 साल पुराने रेत के मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचे। जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, ग्वालियर और मुलताई सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में धार्मिक आयोजन हुए।
उज्जैन में चार घंटे में एक लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान
महाकाल की नगरी उज्जैन में सुबह चार बजे से ही शिप्रा नदी के रामघाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह आठ बजे तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया।
बांद्राभान में रेत के मेले के 200 साल पूरे
नर्मदापुरम में नर्मदा और तवा नदी के संगम स्थल बांद्राभान पर लगने वाले ऐतिहासिक रेत के मेले के 200 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर चार की बजाय पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। सोमवार देर रात तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु मेला स्थल पर पहुंच चुके थे। मंगलवार सुबह चार बजे से स्नान शुरू हुआ और सात बजे तक करीब 20 हजार श्रद्धालु पुण्य स्नान कर चुके थे।
रेत पर बनाई दाल-बाटी, मां नर्मदा को लगाया भोग
बांद्राभान मेले में आदिवासी संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में मोर की ढाल लेकर श्रद्धालु ढोल की थाप पर नाचते-गाते संगम स्थल पहुंचे। स्नान और पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने रेत पर ही दाल-बाटी और चूरमा बनाकर मां नर्मदा को भोग अर्पित किया। मेले में यातायात व्यवस्था के लिए 21 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
ग्वालियर में 417 साल पुराने मंदिर में उमड़े भक्त
ग्वालियर में भगवान कार्तिकेय के 417 साल पुराने मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मध्यरात्रि में मंदिर के पट खोलकर भगवान का अभिषेक और विशेष पूजन किया गया। सुबह चार बजे से आम श्रद्धालुओं के दर्शन शुरू हुए। मंदिर में भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन भी किया गया।
बरमान घाट पर 50 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
नरसिंहपुर के बरमान घाट पर सुबह करीब साढ़े दस बजे तक 50 हजार श्रद्धालु नर्मदा में स्नान कर चुके थे। जबलपुर के ग्वारीघाट, जिलहरी और खारी घाट पर भी हजारों श्रद्धालु पहुंचे। पिपरिया से 22 किलोमीटर दूर शांडिल्य ऋषि की तपोभूमि पर स्नान और पूजन का सिलसिला जारी रहा। घाटों पर पुलिस, होमगार्ड और गोताखोरों की टीमें तैनात की गईं।
पांढुर्णा में त्रिपुर दहन, मुलताई में ताप्ती की परिक्रमा
पांढुर्णा के प्राचीन विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर के शिखर पर मध्यरात्रि में त्रिपुर जलाया गया। श्रद्धालुओं ने काकड़ आरती की, वहीं तिगांव में धार्मिक झांकी निकाली गई। मुलताई में ताप्ती सरोवर की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया।
सागर में रोशन होंगे एक लाख दीप
बालाघाट में महिलाओं ने वैनगंगा नदी में स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और दीपदान किया। बैतूल में माचना नदी का जन्मोत्सव और दीपदान का आयोजन होगा। वहीं, सागर की लाखा बंजारा झील में एक लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। ओंकारेश्वर सहित प्रदेश के अन्य तीर्थ स्थलों पर भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:कार्डियक अरेस्ट की आशंका; रात में सोया, सुबह नहीं उठा

वीडियो देखिये, इस शहर के खड़े हनुमान की ख्याति विदेशों तक पहुंची:दानपेटी से निकले डॉलर, यूरो सहित कई देशों के नोट; सोशल मीडिया पर चमत्कार की चर्चा

बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम:अगले चार दिन में यह हो सकता है मौसम का हाल

एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख बदली:अब साढ़े सात हजार पदों के लिए इस दिन होगी एग्जाम

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का उजास:स्वर्ण मंदिर में श्रद्धा की डुबकी; प्रधानमंत्री ने दिया सेवा और परोपकार का संदेश

21 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत:छात्रावास में मची अफरा-तफरी; चक्कर आने, उल्टी और घबराहट की शिकायत

पहले जीता व्यापारी का भरोसा, फिर हड़पे महंगे मोबाइल:आरोपी गिरफ्तार; दो और व्यापारियों ने की धोखाधड़ी की शिकायत

भीषण सड़क हदसे में जीजा-साले सहित 3 की मौत:कार ने 100 मीटर तक घसीटा; शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों

निगम की चेतावनी के बीच फिर सजी सब्जी मंडी:टाट-पट्टी बिछाकर कारोबार करने बैठे सब्जी विक्रेता; कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

इन राज्यों में जाने वाले यात्रियों को राहत:रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें; शहर के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा

खुद ही मकानों पर लाल पेंट से बना दिया होल्ड का निशान:हाईकोर्ट के आदेश से 22 मकानों को मिली थी राहत; गिनती में ज्यादा निकले तो खुली पोल

राजधानी में किसानों ने डाला डेरा:इन मांगों को लेकर अड़े किसान; खुले आसमान के नीचे रात बिताई, दोपहर 2 बजे तक का अल्टीमेटम

पिकनिक की खुशियां मातम में बदलीं:सड़क हादसे में इतने बच्चों की मौत; एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूली बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

मकान टूटे, लेकिन लाखों का कर्ज बाकी:20 से अधिक परिवार पर दोहरी मार; अब बैंक की किस्तें चुकाने की चिंता

वीडियो देखिये, गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर के बाद अब राजनीति का दौर:15 हजार लोगों के साथ कलेक्टोरेट घेरने का ऐलान; सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई का खर्च उठाएगी कांग्रेस

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई:गुरु नानक देव जी के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती:चालान वसूलने घर पहुंच रही पुलिस; एप पर इन नियमों के उल्लंघन की हो रही लगातार शिकायतें

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले-गुरु नानक देव जी के आदर्शों से मिलती है एकता और सद्भाव की प्रेरणा

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना:मांगा जनकल्याण का आशीष; दादा गुरु की नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल

यात्रियों से भरी बस पलटी:45 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!