मकान टूटे, लेकिन लाखों का कर्ज बाकी: 20 से अधिक परिवार पर दोहरी मार; अब बैंक की किस्तें चुकाने की चिंता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की कृष्णबाग कॉलोनी में प्रशासन की रिमूवल कार्रवाई के बाद 20 से अधिक परिवारों के सामने संकट और गहरा गया है।
जिंदगीभर की कमाई लगाकर बनाए गए मकान अब मलबे में बदल चुके हैं, लेकिन उन्हें बनाने के लिए बैंकों से लिया गया लाखों रुपए का होम लोन अब भी बाकी है।
कई परिवार किराये के मकानों में रहने को मजबूर
सिर से छत छिनने के बाद कई परिवार किराये के मकानों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में उनके सामने सबसे बड़ा सवाल है कि जब मकान ही नहीं बचा तो बैंक की हर महीने की किस्त कैसे चुकाई जाएगी?
रहवासियों के मुताबिक, जिन मकानों के दस्तावेज और रजिस्ट्री देखकर निजी बैंकों ने होम लोन मंजूर किए थे, वे मकान अब टूट चुके हैं। इसके बावजूद कर्ज की जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई है। बैंक के नियमों के अनुसार, संपत्ति नष्ट होने से लोन अपने आप माफ नहीं होता।
कर्ज लेने वाले को तय शर्तों के मुताबिक EMI चुकानी होती है। किस्तें बकाया रहने पर खाता NPA हो सकता है और बैंक वसूली की प्रक्रिया अपना सकता है।
नोटरी से शुरू हुआ जमीन का कारोबार, बाद में हुईं रजिस्ट्रियां
कृष्णबाग कॉलोनी में जमीन और मकानों को लेकर विवाद करीब दो दशक पुराना है। रहवासियों के अनुसार, वर्ष 2003 से यहां प्लॉट की खरीद-बिक्री नोटरी के आधार पर शुरू हुई थी।
इसके बाद 2012-13 में कई प्लॉट और मकानों की रजिस्ट्रियां हुईं। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर लोगों ने निजी बैंकों से होम लोन लेकर अपने मकान तैयार किए।
रहवासियों का दावा है कि कॉलोनी में 20 से अधिक ऐसे मकान थे, जिन पर लाखों रुपए का बैंक कर्ज बाकी था।
लोगों ने अपनी जमा पूंजी के साथ बैंक से ऋण लेकर घर बनाए। उनका कहना है कि लोन मंजूर करने से पहले बैंकों ने संपत्ति के दस्तावेजों की कानूनी जांच, वैल्यूएशन और दूसरी औपचारिकताएं भी पूरी की थीं।
रहवासियों के मुताबिक, नगर निगम उनसे संपत्ति कर भी वसूल रहा था और घरों में नर्मदा के पानी के कनेक्शन भी दिए गए थे। अब कार्रवाई के बाद वे इस बात को लेकर परेशान हैं कि मकान टूटने के बावजूद बैंक का कर्ज कैसे चुकाएंगे।
मकान गिरा, लेकिन जमीन पर बैंक का अधिकार रह सकता है
एडवोकेट चंचल गुप्ता के मुताबिक, बैंक से लिया गया होम लोन मकान टूटने या संपत्ति नष्ट होने से समाप्त नहीं होता।
लोन एग्रीमेंट के तहत कर्ज चुकाने की जिम्मेदारी ऋण लेने वाले व्यक्ति की ही रहती है। मकान का निर्माण खत्म होना और बैंक की देनदारी खत्म होना अलग-अलग विषय हैं।
उन्होंने बताया कि यदि बैंक ने मकान के साथ जमीन को भी मॉर्गेज रखा है तो निर्माण टूटने के बाद भी जमीन पर बैंक का सुरक्षा अधिकार बना रह सकता है।
हालांकि, जमीन के मालिकाना हक पर विवाद, संपत्ति की कानूनी स्थिति और अदालत के आदेशों के आधार पर बैंक के अधिकारों की जांच जरूरी होगी।
यदि जांच में विक्रेता की ओर से गलत जानकारी देने, दस्तावेजों में गड़बड़ी या बैंक की जरूरी जांच में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और नुकसान की भरपाई का दावा किया जा सकता है।
लेकिन ऐसी कार्रवाई से कर्जदार की बैंक के प्रति जिम्मेदारी अपने आप खत्म नहीं होगी।
90 दिन तक किस्त बकाया रहने पर NPA हो सकता है खाता
होम लोन की EMI में मूलधन और ब्याज दोनों शामिल होते हैं। तय तारीख पर किस्त जमा नहीं होने पर बैंक पहले रिमाइंडर और रिकवरी नोटिस भेजता है।
रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक, टर्म लोन की किस्त या ब्याज 90 दिन से अधिक समय तक बकाया रहने पर खाते को NPA यानी नॉन परफॉर्मिंग एसेट घोषित किया जा सकता है।
इसके बाद बैंक SARFAESI एक्ट के तहत वसूली की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। हालांकि, इसके लिए ऋण का सुरक्षित ऋण होना और कानून में निर्धारित अन्य शर्तों का पूरा होना जरूरी है।
ऐसे मामलों में जमीन और संपत्ति पर बैंक के अधिकार उसकी मॉर्गेज व्यवस्था तथा कानूनी स्थिति पर निर्भर करेंगे।
इलेक्ट्रिशियन का काम कर जोड़ा पैसा, अब किराये के मकान में रहने को मजबूर
कृष्णबाग के रहवासी अरुण ने बताया कि वे करीब 15 साल से यहां रह रहे थे। बेहद गरीबी और मेहनत से उन्होंने अपना मकान बनाया था। परिवार के सदस्य पैसे बचाने के लिए बाहर खाना तक नहीं खाते थे। इलेक्ट्रिशियन का काम करके एक-एक पैसा जोड़ा और फिर घर तैयार किया।
अरुण के मुताबिक, अब मकान टूटने के बाद परिवार किराये के मकान में रहने को मजबूर है। मकान बनाने के लिए लिया गया लाखों रुपए का बैंक लोन अभी बाकी है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि जब रहने के लिए अपना घर ही नहीं बचा तो बैंक की किस्तें कैसे भरेंगे।
ठेला लगाकर बनाया घर, अब परिवार के भविष्य की चिंता
रहवासी दिनेश चौहान ने बताया कि कॉलोनी में कई गरीब परिवारों ने बर्तन धोकर, ठेला लगाकर और मजदूरी करके अपने मकान बनाए थे।
उन्होंने कहा कि वे सब्जी का ठेला लगाते हैं और वर्षों की मेहनत के बाद घर तैयार किया था। इसके लिए बैंक से लोन भी लिया था, लेकिन अब मकान नहीं बचा।
दिनेश के मुताबिक, कई परिवारों के पास अब कुछ नहीं बचा है। बुजुर्ग माता-पिता और बच्चों के पालन-पोषण की चिंता है। घर टूटने के बाद बैंक की किस्तें चुकाना भी बड़ी चुनौती बन गया है।
23 परिवारों को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, अन्य पर हुई कार्रवाई
खजराना के सर्वे नंबर 66/2 की जमीन पर बने मकानों को लेकर श्रीराम बिल्डर्स और रहवासियों के बीच वर्ष 2003 से विवाद चल रहा है। इस मामले में अलग-अलग न्यायिक स्तरों पर सुनवाई हुई।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 23 रहवासियों को अंतरिम राहत देते हुए उनकी बेदखली पर रोक लगाई थी। वहीं, अन्य रहवासियों के खिलाफ बेदखली संबंधी आदेश अंतिम हो चुके थे।
इसी कानूनी स्थिति के आधार पर जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कृष्णबाग कॉलोनी में रिमूवल कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद अब प्रभावित परिवारों के सामने दोहरी चुनौती है।
एक ओर रहने के लिए नया ठिकाना तलाशना और दूसरी ओर टूट चुके मकानों के लिए लिया गया बैंक कर्ज चुकाना।
संबंधित समाचार

पिकनिक की खुशियां मातम में बदलीं:सड़क हादसे में इतने बच्चों की मौत; एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूली बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

वीडियो देखिये, गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर के बाद अब राजनीति का दौर:15 हजार लोगों के साथ कलेक्टोरेट घेरने का ऐलान; सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई का खर्च उठाएगी कांग्रेस

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई:गुरु नानक देव जी के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती:चालान वसूलने घर पहुंच रही पुलिस; एप पर इन नियमों के उल्लंघन की हो रही लगातार शिकायतें

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले-गुरु नानक देव जी के आदर्शों से मिलती है एकता और सद्भाव की प्रेरणा

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना:मांगा जनकल्याण का आशीष; दादा गुरु की नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल

यात्रियों से भरी बस पलटी:45 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

साइबर ठगी के अंतरराज्यीय जाल का खुलासा:रुपयों का लालच देकर हथियाए बैंक खाते; दो राज्यों तक जुड़े ठगी के तार

डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए:गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा; फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठग ने बनाया महिला को शिकार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!