इन राज्यों में जाने वाले यात्रियों को राहत: रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें; शहर के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। शीतकालीन त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर और छपरा के बीच दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनों का रतलाम रेलवे स्टेशन पर ठहराव रहेगा, जबकि छपरा स्पेशल ट्रेन नागदा स्टेशन पर भी रुकेगी। इससे इंदौर सहित मालवा क्षेत्र के यात्रियों को उत्तर प्रदेश और बिहार जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा।
रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार ट्रेन संख्या 05092/05091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल और ट्रेन संख्या 05186/05185 बांद्रा टर्मिनस-छपरा स्पेशल का संचालन किया जाएगा।
25 नवंबर को गोरखपुर के लिए रवाना होगी स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 05092 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 25 नवंबर को दोपहर 1.45 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। यह ट्रेन उसी दिन रात 11.30 बजे रतलाम पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद रात 11.35 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होगी। अगले दिन रात 11.55 बजे ट्रेन गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 05091 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल गोरखपुर से रात 9.55 बजे रवाना होगी। रतलाम स्टेशन पर इसका आगमन रात 10.25 बजे और प्रस्थान रात 10.30 बजे होगा। इसके बाद अगले दिन दोपहर 12 बजे ट्रेन बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी सेकंड टियर, एसी थर्ड टियर, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
27 नवंबर को छपरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 05186 बांद्रा टर्मिनस-छपरा स्पेशल 27 नवंबर को सुबह 10.45 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। यह ट्रेन उसी दिन रात 8.45 बजे रतलाम और रात 10.10 बजे नागदा पहुंचेगी। इसके बाद रविवार तड़के 1.30 बजे छपरा पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 05185 छपरा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 25 नवंबर को रात 9 बजे छपरा से रवाना होगी। यह गुरुवार रात 9.45 बजे नागदा और रात 10.45 बजे रतलाम पहुंचेगी। शुक्रवार सुबह 8.10 बजे ट्रेन बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
इन स्टेशनों पर रुकेगी गोरखपुर स्पेशल
बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाह नगर, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती।
छपरा स्पेशल का इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, बनारस, औंड़िहार, मऊ, रसड़ा, बलिया और सुरेमनपुर।
इंदौर सहित मालवा के यात्रियों को मिलेगा फायदा
दोनों स्पेशल ट्रेनों के संचालन से इंदौर, रतलाम, उज्जैन, नागदा और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले उत्तर
प्रदेश और बिहार के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। हालांकि, दोनों ट्रेनें सीधे इंदौर से नहीं चलेंगी। इंदौर के यात्रियों को रतलाम अथवा छपरा स्पेशल के लिए नागदा पहुंचकर ट्रेन पकड़नी होगी।
यात्री सफर से पहले ट्रेनों के संचालन, समय-सारणी और ठहराव की अद्यतन जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in अथवा RailOne ऐप से प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हदसे में जीजा-साले सहित 3 की मौत:कार ने 100 मीटर तक घसीटा; शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों

निगम की चेतावनी के बीच फिर सजी सब्जी मंडी:टाट-पट्टी बिछाकर कारोबार करने बैठे सब्जी विक्रेता; कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

खुद ही मकानों पर लाल पेंट से बना दिया होल्ड का निशान:हाईकोर्ट के आदेश से 22 मकानों को मिली थी राहत; गिनती में ज्यादा निकले तो खुली पोल

राजधानी में किसानों ने डाला डेरा:इन मांगों को लेकर अड़े किसान; खुले आसमान के नीचे रात बिताई, दोपहर 2 बजे तक का अल्टीमेटम

पिकनिक की खुशियां मातम में बदलीं:सड़क हादसे में इतने बच्चों की मौत; एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूली बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

मकान टूटे, लेकिन लाखों का कर्ज बाकी:20 से अधिक परिवार पर दोहरी मार; अब बैंक की किस्तें चुकाने की चिंता

वीडियो देखिये, गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर के बाद अब राजनीति का दौर:15 हजार लोगों के साथ कलेक्टोरेट घेरने का ऐलान; सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई का खर्च उठाएगी कांग्रेस

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई:गुरु नानक देव जी के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती:चालान वसूलने घर पहुंच रही पुलिस; एप पर इन नियमों के उल्लंघन की हो रही लगातार शिकायतें

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले-गुरु नानक देव जी के आदर्शों से मिलती है एकता और सद्भाव की प्रेरणा

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना:मांगा जनकल्याण का आशीष; दादा गुरु की नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल

यात्रियों से भरी बस पलटी:45 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

साइबर ठगी के अंतरराज्यीय जाल का खुलासा:रुपयों का लालच देकर हथियाए बैंक खाते; दो राज्यों तक जुड़े ठगी के तार

डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए:गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा; फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठग ने बनाया महिला को शिकार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!