वीडियो देखिये, गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर के बाद अब राजनीति का दौर: 15 हजार लोगों के साथ कलेक्टोरेट घेरने का ऐलान; सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई का खर्च उठाएगी कांग्रेस
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआर-10 स्थित कृष्णबाग कॉलोनी में मकानों पर बुलडोजर चलने के बाद अब सियासत गरमा गई है। बेघर हुए परिवारों के समर्थन में कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कृष्णबाग कॉलोनी पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी। पटवारी ने गरीबों के मकानों को तोड़े जाने पर सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया कि आखिर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले कॉलोनाइजरों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है?
पटवारी ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनकी लड़ाई सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी। उन्होंने करीब 15 हजार लोगों के साथ कलेक्टोरेट का घेराव करने का भी ऐलान किया।
किसी ने बर्तन मांजकर तो किसी ने सिलाई कर बनाया था मकान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कृष्णबाग कॉलोनी के प्रभावित परिवारों ने 20 से 30 वर्षों तक मेहनत-मजदूरी कर अपने आशियाने बनाए थे। किसी ने दूसरों के घरों में बर्तन साफ कर पैसे जुटाए तो किसी ने सिलाई करके अपनी जमा-पूंजी तैयार की। परिवारों ने अपनी छोटी-छोटी जरूरतों में कटौती कर लाखों रुपए में प्लॉट खरीदे, रजिस्ट्री कराई और धीरे-धीरे अपने सपनों का मकान बनाया। आज उन्हीं परिवारों के सिर से छत छिन गई है।
पटवारी ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने जिंदगीभर मेहनत करके अपने परिवार के लिए आशियाना बनाया, उन्हें ही प्रशासन की कार्रवाई का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
जब कॉलोनी विकसित हो रही थी, तब कहां थे जिम्मेदार?
पटवारी ने प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब इन क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियां विकसित हो रही थीं, तब जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे थे? जमीन की खरीद-बिक्री और मकानों के निर्माण के दौरान कार्रवाई क्यों नहीं की गई? वर्षों तक लोगों को मकान बनाने दिया गया और अब उनके आशियानों को तोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि कॉलोनी अवैध थी तो शुरुआत में ही प्लॉट की खरीद-बिक्री और निर्माण पर रोक लगाई जानी चाहिए थी। इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
कॉलोनाइजरों और संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई की मांग
जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि इंदौर में पिछले दो से तीन दशकों के दौरान राजनीतिक संरक्षण में कई अवैध कॉलोनियां विकसित हुई हैं। कॉलोनाइजरों ने लोगों को प्लॉट बेचे और परिवारों ने अपनी जिंदगीभर की कमाई लगाकर मकान बनाए। अब कार्रवाई का सामना मकान खरीदने और बनाने वाले परिवारों को करना पड़ रहा है।
पटवारी ने सरकार पर माफियाओं के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल मकानों को तोड़ देना समस्या का समाधान नहीं है। अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले कॉलोनाइजरों के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी कांग्रेस, पूरा खर्च उठाने का भरोसा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस इस संघर्ष में उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। इस लड़ाई में आने वाला पूरा खर्च कांग्रेस वहन करेगी।
15 हजार लोगों के साथ घेरेंगे कलेक्टोरेट
पटवारी ने शहर कांग्रेस को इस मामले में बड़ा आंदोलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि करीब 15 हजार लोगों के साथ कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा और प्रशासन से जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस सड़क पर आंदोलन करने के साथ कानूनी लड़ाई भी लड़ेगी।
संबंधित समाचार

पिकनिक की खुशियां मातम में बदलीं:सड़क हादसे में इतने बच्चों की मौत; एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूली बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

मकान टूटे, लेकिन लाखों का कर्ज बाकी:20 से अधिक परिवार पर दोहरी मार; अब बैंक की किस्तें चुकाने की चिंता

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई:गुरु नानक देव जी के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती:चालान वसूलने घर पहुंच रही पुलिस; एप पर इन नियमों के उल्लंघन की हो रही लगातार शिकायतें

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले-गुरु नानक देव जी के आदर्शों से मिलती है एकता और सद्भाव की प्रेरणा

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना:मांगा जनकल्याण का आशीष; दादा गुरु की नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल

यात्रियों से भरी बस पलटी:45 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

साइबर ठगी के अंतरराज्यीय जाल का खुलासा:रुपयों का लालच देकर हथियाए बैंक खाते; दो राज्यों तक जुड़े ठगी के तार

डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए:गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा; फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठग ने बनाया महिला को शिकार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!