खुद ही मकानों पर लाल पेंट से बना दिया होल्ड का निशान: हाईकोर्ट के आदेश से 22 मकानों को मिली थी राहत; गिनती में ज्यादा निकले तो खुली पोल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कृष्णबाग कॉलोनी में नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई के दौरान अपने आशियाने बचाने के लिए कुछ रहवासियों ने अनोखा तरीका अपनाया। निगम की टीम ने जिन मकानों को हाईकोर्ट के आदेश के चलते नहीं तोड़ना था, उन पर लाल पेंट से गोल घेरा बनाकर अंग्रेजी में ‘H’ लिख दिया था।
यह देखकर कुछ रहवासियों ने भी अपने मकानों पर ऐसे ही निशान बना दिए। हालांकि, कार्रवाई समाप्त होने से पहले ही निगम अधिकारियों के सामने यह मामला उजागर हो गया और मकान बचाने की अंतिम कोशिश भी नाकाम हो गई।
सात घंटे तक चली बुलडोजर की कार्रवाई
सोमवार को पूरे इंदौर की निगाहें कृष्णबाग कॉलोनी पर टिकी हुई थीं। यहां सुबह 8 बजे से नगर निगम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की थी, जो दोपहर 3 बजे तक चलती रही। इस दौरान कई बार कार्रवाई का विरोध भी हुआ। अपनी आंखों के सामने आशियाने उजड़ते देख कई परिवार फूट-फूटकर रो पड़े। रहवासियों ने अपने मकान बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन अदालती आदेश के चलते निगम की कार्रवाई जारी रही।
लाल पेंट से गोल घेरा बनाकर लिखा था ‘H’
कार्रवाई के दौरान जिन मकानों को नहीं तोड़ने के आदेश मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने दिए थे, उन मकानों पर नगर निगम की टीम ने लाल पेंट से गोल घेरा बनाकर अंग्रेजी में ‘H’ लिख दिया था। इसका आशय था कि इन मकानों को फिलहाल नहीं तोड़ना है, बल्कि होल्ड पर रखना है।
आशियाना बचाने के लिए चला अंतिम दांव
निगम की टीम द्वारा लगाए जा रहे निशानों को देखकर कुछ रहवासियों ने भी अपने मकान बचाने के लिए जुगाड़ लगाया। उन्होंने लाल पेंट लाकर अपने मकानों के बाहर ठीक वैसा ही गोल घेरा बनाया और उसके अंदर अंग्रेजी में ‘H’ लिख दिया। उन्हें उम्मीद थी कि निगम की टीम इन निशानों को देखकर उनके मकानों को छोड़ देगी।
दोपहर दो बजे गिनती शुरू हुई तो खुली पोल
दोपहर करीब दो बजे निगम की टीम ने ध्वस्त किए गए मकानों और होल्ड पर रखे गए मकानों की गिनती शुरू की। इस दौरान अधिकारियों को आंकड़ों में अंतर नजर आया। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार 22 मकानों को होल्ड किया जाना था, लेकिन मौके पर होल्ड के निशान वाले मकानों की संख्या इससे अधिक निकली।
दस्तावेजों से मिलान किया और फिर चला बुलडोजर
आंकड़ों में अंतर सामने आते ही निगम अधिकारियों ने संबंधित दस्तावेज निकाले और होल्ड किए गए मकानों की दोबारा जांच शुरू की। दस्तावेजों से मिलान करने पर उन मकानों की पहचान हो गई, जिन पर रहवासियों ने स्वयं लाल पेंट से ‘H’ लिख दिया था।
इसके बाद निगम की टीम ने कार्रवाई समाप्त करने से पहले इन मकानों को भी ध्वस्त कर दिया। इस तरह अपने आशियाने बचाने के लिए रहवासियों द्वारा चला गया अंतिम दांव भी काम नहीं आया।
संबंधित समाचार

इन राज्यों में जाने वाले यात्रियों को राहत:रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें; शहर के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा

राजधानी में किसानों ने डाला डेरा:इन मांगों को लेकर अड़े किसान; खुले आसमान के नीचे रात बिताई, दोपहर 2 बजे तक का अल्टीमेटम

पिकनिक की खुशियां मातम में बदलीं:सड़क हादसे में इतने बच्चों की मौत; एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूली बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

मकान टूटे, लेकिन लाखों का कर्ज बाकी:20 से अधिक परिवार पर दोहरी मार; अब बैंक की किस्तें चुकाने की चिंता

वीडियो देखिये, गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर के बाद अब राजनीति का दौर:15 हजार लोगों के साथ कलेक्टोरेट घेरने का ऐलान; सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई का खर्च उठाएगी कांग्रेस

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई:गुरु नानक देव जी के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती:चालान वसूलने घर पहुंच रही पुलिस; एप पर इन नियमों के उल्लंघन की हो रही लगातार शिकायतें

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले-गुरु नानक देव जी के आदर्शों से मिलती है एकता और सद्भाव की प्रेरणा

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना:मांगा जनकल्याण का आशीष; दादा गुरु की नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल

यात्रियों से भरी बस पलटी:45 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

साइबर ठगी के अंतरराज्यीय जाल का खुलासा:रुपयों का लालच देकर हथियाए बैंक खाते; दो राज्यों तक जुड़े ठगी के तार

डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए:गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा; फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठग ने बनाया महिला को शिकार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!