चले पत्थर और लाठियां!: दो महिलाओं समेत आठ घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शाजापुर
छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गई। सोमवार रात ग्राम दुपाड़ा के इंदिरा नगर में दो पक्ष आमने-सामने आ गए।
दोनों ओर से पथराव हुआ और लाठियां चलीं।
घटना में दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद
जानकारी के मुताबिक, इकबाल खां और फिरोज खां के परिवारों के बीच छेड़छाड़ के आरोप को लेकर विवाद शुरू हुआ था।
दोनों पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया।
हालांकि, छेड़छाड़ के आरोप की सत्यता और विवाद की शुरुआत किस पक्ष ने की, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
दोनों पक्षों के चार-चार लोग घायल
पहले पक्ष से इकबाल खां (35), फैजान (20), अभिषेक गुर्जर (18) और अल्ताफ खां (28) घायल हुए हैं।
दूसरे पक्ष से फिरोज खां (38), उनकी पत्नी मंजू बी (35), भूरू उर्फ सरताज (48) और सकूरन बी (75) घायल हुई हैं।
जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. अरुण पाटीदार ने बताया कि दुपाड़ा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में आठ घायल अस्पताल पहुंचे हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है।
एक-दूसरे पर लगाए आरोप, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद दुपाड़ा चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अभी प्रकरण दर्ज नहीं किया था। विवाद के वास्तविक कारणों और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस

राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा:जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा; सुरक्षा को लेकर पहले ही जता दी थी अनहोनी की आशंका

वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम:इन नेताओं ने किया गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा बाद में

डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?:किसानों से दोहरा धोखा!

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट:3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; भारत को हो सकते हैं ये फायदे

इंजीनियर के पैर पकड़कर यह बोले पार्षद:सिंहस्थ के निर्माण कार्य के लिए बंद किया नाला; चार क्षेत्रों में जलभराव

श्मशान में सजी चिता:आईसीयू में जिंदा मिला मरीज!

MP के इस गांव पहुंचे पंचायत के सितारे:प्रधानजी की कुर्सी छिनने से बदलेगी फुलेरा की सियासत

धर्म और आस्था के रंग में रंगा प्रदेश:इस धर्मनगरी में एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; दान-पुण्य और दीपदान का सिलसिला

13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:कार्डियक अरेस्ट की आशंका; रात में सोया, सुबह नहीं उठा

वीडियो देखिये, इस शहर के खड़े हनुमान की ख्याति विदेशों तक पहुंची:दानपेटी से निकले डॉलर, यूरो सहित कई देशों के नोट; सोशल मीडिया पर चमत्कार की चर्चा

बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम:अगले चार दिन में यह हो सकता है मौसम का हाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!