पिकनिक की खुशियां मातम में बदलीं: सड़क हादसे में इतने बच्चों की मौत; एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूली बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कन्नौज।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। आगरा से पिकनिक मनाकर कौशांबी लौट रहे स्कूली बच्चों की बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। बस में 50 विद्यार्थियों सहित कुल 60 लोग सवार थे। हादसे की खबर मिलते ही मृतक बच्चों के परिवारों में कोहराम मच गया। जिन बच्चों के घर लौटने का परिजन बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनकी मौत की खबर ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया।
बच्चों को टॉयलेट कराने के लिए रोकी थी बस
कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बस कौशांबी के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की थी। स्कूल के बच्चे आगरा में पिकनिक मनाने गए थे। वहां से लौटते समय सुबह करीब छह बजे ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर बच्चों को टॉयलेट कराने के लिए बस रोकी गई थी। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।
उखड़ गईं सीटें, बच्चों में मची चीख-पुकार
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस के अंदर की कई सीटें उखड़ गईं और बच्चे उनके बीच फंस गए। हादसे में बस के पिछले हिस्से में बैठने वाले बच्चे ज्यादा प्रभावित हुए। दुर्घटना की संभावित वजह ट्रक चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। हालांकि, हादसे का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
घर का इकलौता चिराग बुझा, मां का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे में कौशांबी के अफजलपुरवाही गांव निवासी रजि उल्ला की भी मौत हो गई। रजि अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह पहले ओरिएंटल पब्लिक स्कूल में पढ़ता था और वर्तमान में अजुवा स्थित लिटिल ब्लॉसम स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था। पूर्व छात्र होने के कारण स्कूल स्टाफ ने उसे पिकनिक पर चलने के लिए बुलाया था।
रजि के पिता समीउल्ला खेती-किसानी करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद मां सहाना बानो का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार अपने इकलौते बेटे को याद कर बिलख रही हैं।
पिता गाड़ी चलाकर पाल रहे थे परिवार, बड़े बेटे की मौत से टूटे
फतेहपुर जिले के धाता ब्लॉक के जहांगीर नगर गहुरे निवासी अरमान ने भी हादसे में जान गंवा दी। अरमान हाईस्कूल का छात्र था और दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता रियाज अहमद गाड़ी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां सोनी और पिता रियाज अहमद गहरे सदमे में आ गए। परिवार में छोटे भाई अब्दुल रहमान सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
एक बेटे की मौत, दूसरा घायल, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
कौशांबी के अफजलपुरवाही गांव निवासी आर्यन चौरसिया की भी हादसे में मौत हो गई। आर्यन का बड़ा भाई मानस भी इसी बस में सवार था और हादसे में घायल हुआ है। मानस ओरिएंटल पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र है।
आर्यन के पिता मिथलेश चौरसिया घर पर ही मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। एक बेटे की मौत और दूसरे के घायल होने की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आर्यन की मां बेसुध हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे सदमे में हैं।
जिन घरों में बच्चों के लौटने का था इंतजार, वहां पसरा मातम
स्कूल की पिकनिक पर हंसी-खुशी रवाना हुए बच्चों के साथ हुए इस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में चार बच्चों की मौत और 25 लोगों के घायल होने की खबर से कौशांबी और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। मृतक बच्चों के घरों में मातम पसरा है, वहीं घायल बच्चों के परिजन उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

राजधानी में किसानों ने डाला डेरा:इन मांगों को लेकर अड़े किसान; खुले आसमान के नीचे रात बिताई, दोपहर 2 बजे तक का अल्टीमेटम

मकान टूटे, लेकिन लाखों का कर्ज बाकी:20 से अधिक परिवार पर दोहरी मार; अब बैंक की किस्तें चुकाने की चिंता

वीडियो देखिये, गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर के बाद अब राजनीति का दौर:15 हजार लोगों के साथ कलेक्टोरेट घेरने का ऐलान; सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई का खर्च उठाएगी कांग्रेस

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई:गुरु नानक देव जी के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती:चालान वसूलने घर पहुंच रही पुलिस; एप पर इन नियमों के उल्लंघन की हो रही लगातार शिकायतें

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले-गुरु नानक देव जी के आदर्शों से मिलती है एकता और सद्भाव की प्रेरणा

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना:मांगा जनकल्याण का आशीष; दादा गुरु की नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल

यात्रियों से भरी बस पलटी:45 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

साइबर ठगी के अंतरराज्यीय जाल का खुलासा:रुपयों का लालच देकर हथियाए बैंक खाते; दो राज्यों तक जुड़े ठगी के तार

डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए:गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा; फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठग ने बनाया महिला को शिकार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!