खबर
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या: खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 अक्टूबर 2026, 4:21 pm
शेयर करें:
लिव-इन पार्टनर की हत्या

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
शहर से लिव-इन पार्टनर की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि सत्यप्रकाश उर्फ बादशाह जाटव ने बिहार निवासी नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता की हत्या करने के बाद खुद ही थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने की साजिश रची।

आरोपी ने हत्या की बात कबूल की
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है। उसने शव उत्तर प्रदेश के पचनदा क्षेत्र में नदी में फेंकने की जानकारी दी है। पुलिस टीम शव की तलाश में जुटी है।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
जानकारी के मुताबिक, सत्यप्रकाश ने सिटी कोतवाली पुलिस को लिखित आवेदन देकर स्नेहलता के लापता होने की सूचना दी थी। उसने मामले को दूसरा रूप देने के लिए पर्चे भी छपवाए थे।

हालांकि, पुलिस ने जब मामले की पड़ताल की और उससे पूछताछ की, तो कथित साजिश का खुलासा हुआ।

कॉलेज में हुई थी पहचान, लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे
पुलिस के मुताबिक, सत्यप्रकाश पहले से शादीशुदा था और उसकी कोई संतान नहीं थी। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसका संपर्क बिहार निवासी स्नेहलता से हुआ।

बाद में दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे और उनका एक बेटा भी हुआ। बताया जा रहा है कि सत्यप्रकाश और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

आरोप है कि इसी विवाद के चलते उसने स्नेहलता की हत्या की योजना बनाई। 8 अक्टूबर को वह अपने बेटे को पत्नी के पास छोड़ आया।

कानपुर घुमाने के बहाने ले जाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, सत्यप्रकाश स्नेहलता को कानपुर घुमाने के बहाने एंबुलेंस चालक राजवीर खन्ना और एक अन्य साथी के साथ लेकर गया था।

आरोप है कि रास्ते में स्नेहलता की हत्या कर दी गई और बाद में शव उत्तर प्रदेश के पचनदा क्षेत्र में नदी में फेंक दिया गया।

फिलहाल पुलिस शव की तलाश कर रही है। मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस का बयान
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मुकेश शाक्य के मुताबिक, लापता युवती की हत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है।

शव की तलाश जारी है और मामले में पुलिस की कार्रवाई चल रही है।

संबंधित समाचार

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

2 minutes ago
इनको मिली एबीवीपी उज्जैन महानगर के मंत्री की जिम्मेदारी
Top News

इनको मिली एबीवीपी उज्जैन महानगर के मंत्री की जिम्मेदारी:इनको बनाया अध्यक्ष

13 minutes ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

13 minutes ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

28 minutes ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

34 minutes ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 1 hour ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 1 hour ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 1 hour ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 1 hour ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 1 hour ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 1 hour ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 1 hour ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 2 hours ago
आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक
Top News

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

about 2 hours ago
पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल
Top News

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा
Top News

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

about 2 hours ago
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा
Top News

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

about 2 hours ago
घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW
Top News

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

about 2 hours ago
भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ
Top News

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

about 3 hours ago
जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद
Top News

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!