मवेशी पकड़ने गई निगम टीम पर हमला: बजरंग दल जिला मंत्री ने अधिकारी को मारे चांटे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
डीडी नगर क्षेत्र में सोमवार देर रात आवारा मवेशी पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर हमला होने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े जिला मंत्री गौरव शर्मा ने निगम कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
थप्पड़ मारने और झूमाझटकी करने के लगे आरोप
घटना में उप स्वच्छता पर्यवेक्षक विराट मेहरा के साथ कथित तौर पर थप्पड़ मारने और झूमाझटकी करने का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं, निगम के वाहन में बंद दो गायों और तीन सांडों को भी जबरन छुड़ा लिया गया।
कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था ठप कर दी
घटना के विरोध में मंगलवार सुबह निगम कर्मचारियों ने शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी। कर्मचारी कचरा वाहन लेकर डीडी नगर थाना पहुंच गए और थाने के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया।
धक्का-मुक्की की गई
उप स्वच्छता पर्यवेक्षक विराट मेहरा ने बताया कि रात करीब 1:45 बजे टीम पांच मवेशियों को पकड़कर लौट रही थी, तभी रास्ते में रोककर हमला किया गया। कर्मचारियों के मुताबिक टीम के अन्य सदस्यों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।
एफआईआर दर्ज
मामले में पुलिस ने गौरव शर्मा सहित अन्य लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। अनुराग यादव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
नियमों के खिलाफ की जा रही थी कार्रवाई
वहीं गौरव शर्मा ने निगम टीम पर गायों के साथ क्रूरता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक गाय गर्भवती थी और रात में मवेशी पकड़ने की कार्रवाई नियमों के खिलाफ की जा रही थी।
इस घटना के बाद शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है और निगम कर्मचारियों ने सुरक्षा नहीं मिलने पर भविष्य में मवेशी पकड़ने का काम बंद करने की चेतावनी दी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!