नगर निगम का एक्शन: 100 से ज्यादा दुकानों का अतिक्रमण हटाया; सड़क पर फैला सामान जब्त, भारी पुलिस बल रहा तैनात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खातीपुरा से रिवरसाइड रोड को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर लगातार लग रहे जाम और फुटपाथों पर अतिक्रमण की शिकायतों के बाद नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की।
निगम की रिमूवल टीम ने जेसीबी की मदद से सड़क और फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान किसी तरह के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
नगर निगम के भवन अधिकारी अंकेश बिरथरिया ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए अभियान चलाया गया।
इस दौरान मार्ग पर 100 से अधिक दुकानों के सामने फैला बाधक अतिक्रमण हटाया गया। सड़क और फुटपाथ तक सामान फैलाकर रखने वाले दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया।
फुटपाथ से आधी सड़क तक कब्जा
जेल रोड, खातीपुरा और रिवरसाइड मार्ग शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल हैं। यहां दिनभर वाहनों का भारी दबाव रहता है।
दुकानदारों द्वारा काउंटर, होर्डिंग, लोहे के रैक और सामान के डिब्बे सड़क तक रख दिए जाने से वाहनों के साथ पैदल यात्रियों के लिए भी रास्ता संकरा हो गया था।
इस वजह से सुबह से रात तक मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
पहले दी थी हिदायत, नहीं माने तो जब्ती
अधिकारी के अनुसार, दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ पर सामान नहीं फैलाने की पहले भी हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद अतिक्रमण जारी रहने पर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सामान हटाया और कई दुकानदारों का सामान जब्त किया।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि मुख्य मार्ग पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जब्ती के साथ चालानी कार्रवाई भी की जाएगी। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!