खबर
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए: टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अक्टूबर 2026, 4:52 pm
शेयर करें:
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले से पहले नगर निगम ने मनोरंजन कर के रूप में 15 लाख रुपए की वसूली की है।

मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) द्वारा आयोजित इस मैच के टिकटों की बिक्री के आधार पर निगम के राजस्व विभाग ने कर राशि जमा कराने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी थी।

नगर निगम के नियमानुसार टिकट की कीमत का 10 प्रतिशत मनोरंजन कर के रूप में जमा किया जाता है। इसी के तहत MPCA ने फिलहाल 15 लाख रुपए निगम में जमा कराए हैं। मैच के बाद टिकटों की वास्तविक बिक्री के हिसाब से शेष राशि का भुगतान किया जाएगा।

पिछले मैच में जमा हुए थे 15.35 लाख रुपए
नगर निगम के राजस्व विभाग के अपर आयुक्त आकाश सिंह ने बताया कि पिछले मैच के दौरान MPCA ने 15.35 लाख रुपये जमा कराए थे। इस बार अब तक 15 लाख रुपए की राशि मिल चुकी है। टिकट बिक्री के अंतिम आंकड़े सामने आने के बाद बाकी राशि जमा कराने पर सहमति बनी है।

मैच से पहले कर वसूली सुनिश्चित करने के लिए निगम का राजस्व विभाग सक्रिय था। इसी प्रयास के चलते आयोजक संस्था ने अग्रिम राशि जमा कराई है।

इस बार सफाई मित्रों को नहीं मिला मैच देखने का मौका
नगर निगम और MPCA के बीच पहले क्रिकेट मैच के दौरान शहर का गौरव बढ़ाने वाले सफाई मित्रों को स्टेडियम में मैच दिखाने की पहल की जाती रही है।

हालांकि, इस बार सफाई मित्रों को मैच देखने का अवसर नहीं मिल पाया। बताया गया कि इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों की ओर से MPCA से बातचीत नहीं की गई। इसी वजह से सफाई मित्रों को मैच दिखाने की व्यवस्था नहीं हो सकी।

मैदान की सफाई निगम कर्मचारी नहीं करेंगे
मैच के बाद होलकर स्टेडियम की सफाई को लेकर भी MPCA ने नगर निगम को अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। एसोसिएशन के मुताबिक, मैदान की सफाई उसकी ओर से नियुक्त एजेंसी ही करेगी। इसके लिए नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता नहीं होगी।

संबंधित समाचार

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

20 minutes ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

26 minutes ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

35 minutes ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

36 minutes ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

37 minutes ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 1 hour ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 1 hour ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 1 hour ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 1 hour ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 1 hour ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 2 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 2 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 2 hours ago
पड़ोसी देश में सियासी संकट
Top News

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

about 2 hours ago
काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म
Top News

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

about 2 hours ago
मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

about 2 hours ago
खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला
Top News

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

about 2 hours ago
राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता
Top News

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!