उगाही न देने पर नगर निगम ने ढहाया 20 साल पुराना कारखाना: पूर्व पार्षद पर 5 लाख मांगने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

बिना नोटिस कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी
आजाद नगर में मटन व्यापारी का रोजगार छीना
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के आजाद नगर इलाके में एक मटन व्यापारी के साथ उगाही और राजनीतिक रसूख के बल पर तानाशाही का मामला सामने आया है। पीड़ित मटन व्यापारी मोहम्मद आरिफ ने आरोप लगाया है कि वार्ड 53 के पूर्व पार्षद और कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम ने पैसे की मांग पूरी न होने पर नगर निगम के अधिकारियों पर दबाव बनाकर उनका 20 साल पुराना कारखाना तुड़वा दिया।
पीड़ित पक्ष ने इस कार्रवाई के खिलाफ जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित मोहम्मद आरिफ दो दशकों से इस कारखाने का संचालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। आरिफ के अनुसार हाल ही में ईद-उल-अजहा के दौरान पूर्व पार्षद शेख अलीम ने कुर्बानी को लेकर जबरन आपत्ति उठाना शुरू कर दी थी।
जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो मामला शांत कराने के एवज में 5 लाख रुपए मांगे गए। पैसे देने से साफ मना करने पर पूर्व पार्षद ने फोन पर धमकी दी कि वह कारखाना नहीं चलने देंगे और इसे जमींदोज करवा देंगे।
धमकी के बाद पूर्व पार्षद ने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर नगर निगम के अधिकारियों पर दबाव बनाया। निगम की टीम ने बिना किसी पूर्व नोटिस, बिना कानूनी प्रक्रिया का पालन किए और बिना वैध दस्तावेजों की जांच किए सीधे मौके पर पहुंचकर कारखाने को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।
हालांकि, निगम अधिकारियों का अनौपचारिक तौर पर दावा है कि यह ढांचा नाले पर अवैध रूप से काबिज स्लाटर हाउस था, जिसे हटाया गया है। मामले में पूर्व पार्षद शेख अलीम ने कहा कि मेरा ऐसे मामलों में बयान देने का कोई सरोकार नहीं है और न ही मैं उनके द्वारा कहे गए शब्दों को गंभीरता से लेता हूं।
मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं और इस पूरे मामले से मेरा दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। यह नगर निगम और उनके बीच का प्रशासनिक मामला है, नगर निगम जाने और उनका काम जाने।
सोची-समझी साजिश के तहत निशाना बनाया
पीड़ित मोहम्मद आरिफ ने इस दावे को खारिज करते हुए पड़ोसियों के हस्ताक्षरों से युक्त सहमति पत्र और जगह के कानूनी दस्तावेज मीडिया के सामने पेश किए हैं। आरिफ का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को उनके काम से कोई आपत्ति नहीं थी, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत उन्हें निशाना बनाया गया है।
अचानक रोजगार छिन जाने से पीड़ित का पूरा परिवार अब संकट में आ गया है। पीड़ित पक्ष ने जिला प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पूर्व पार्षद व संलिप्त निगम अधिकारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और मुआवजे की मांग की है। आरिफ ने इस अन्याय के खिलाफ जल्द ही न्यायालय की शरण में जाने की बात कही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!