करोड़ों का गबन कांड: अब शिक्षा विभाग का भृत्य गिरफ्तार, जांच शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों शिक्षा विभाग में करोड़ों के गबन का खेल सामने आया था। अतिथि शिक्षकों की तनख्वाह व एरियर के नाम पर खजाने में सेंध लगा 2018 से 2025 तक विभाग के कर्मचारियों ने करोड़ों रु. अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। इस कांड में एमजी रोड पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ा है।
गिरफ्तार आरोपी पवन खामोद है। आरोपी विभाग में भृत्य है। इससे पहले विभाग के कर्मचारी सिद्धार्थ जोशी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में सिद्धार्थ ने कबूला था कि उसने अकेले अपने खाते में करीब 1.75 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे।
पुलिस जांच में सामने आया है कि जिले के 37 संकुलों के करीब चार हजार स्कूलों के शिक्षकों की तनख्वाह और एरियर की सूची तैयार होती थी।
आरोपी इसी सूची में हेरफेर कर असली शिक्षकों के नाम के साथ अपने या साथियों के बैंक खातों की जानकारी जोड़ देते थे। फिर भुगतान की राशि सीधे आरोपियों के खातों में पहुंच जाती थी।
भुगतान की प्रक्रिया में कर देते थे बदलाव
जांच में यह भी पता चला है कि ब्लॉक ऑफिस के कंप्यूटरों में अधिकारियों की आईडी और पासवर्ड खुले रहते थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी आसानी से सरकारी भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव कर देते थे।
पुलिस के मुताबिक पांच मुख्य आरोपियों ने मिलकर अपने और आठ अन्य सहयोगियों के कुल 33 बैंक खातों में दो करोड़ दो लाख रुपए से अधिक की सरकारी राशि ट्रांसफर की।
मामले में अतिथि शिक्षक मोहन दांगी, सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी छोटेलाल गौड़ और अतिथि शिक्षक केदारनारायण दीक्षित की तलाश जारी है।
पुलिस को आशंका है कि जांच आगे बढ़ने पर गबन की रकम और इसमें शामिल लोगों की संख्या दोनों बढ़ सकती है।
संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!