एमपी पुलिस होगी हाईटेक: कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन्हें किया जाएगा शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अब अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लेने जा रही है। दंगा, उपद्रव और हिंसक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पहली बार ऐसे हाईटेक ड्रोन खरीदेगी, जो आवश्यकता पड़ने पर हवा से ही आंसू गैस के गोले छोड़ सकेंगे। इस नई व्यवस्था से पुलिस की कार्रवाई पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, तेज और प्रभावी होने की उम्मीद है।
उपद्रवी भीड़ के बीच जाने की जरूरत होगी कम
अब तक दंगों या हिंसक प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों को मौके पर पहुंचकर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़ते थे। इस दौरान कई बार उन पर पथराव और हमले भी होते थे। नई ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल से पुलिस सुरक्षित दूरी से कार्रवाई कर सकेगी, जिससे पुलिसकर्मियों के घायल होने का खतरा काफी कम हो जाएगा।
40 जिलों के लिए खरीदे जाएंगे विशेष ड्रोन
पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के 40 जिलों के लिए विशेष ड्रोन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रत्येक ड्रोन की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपये होगी। इनकी खरीद बीएसएफ टेकनपुर के माध्यम से की जाएगी। पहले चरण में प्रदेश के 55 जिलों में से 40 जिलों को एक-एक ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा। शेष 15 जिलों में आवश्यकता पड़ने पर निकटवर्ती जिलों से ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे।
लाइव निगरानी के बाद होगी सटीक कार्रवाई
इन ड्रोन में अत्याधुनिक हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी मदद से उपद्रव प्रभावित क्षेत्र की लाइव निगरानी की जा सकेगी। कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी वास्तविक समय में स्थिति का आकलन करेंगे और यह तय करेंगे कि किस स्थान पर भीड़ अधिक उग्र है तथा कहां आंसू गैस के गोले छोड़ना अधिक प्रभावी रहेगा।
सुरक्षित दूरी से होगा भीड़ नियंत्रण
स्थिति का आकलन करने के बाद ड्रोन के माध्यम से सुरक्षित दूरी से आंसू गैस के गोले छोड़े जाएंगे। इससे पुलिस को भीड़ के बीच जाने की आवश्यकता कम होगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कार्रवाई अधिक व्यवस्थित ढंग से की जा सकेगी।
वीडियो रिकॉर्डिंग बनेगी अहम साक्ष्य
ड्रोन केवल भीड़ नियंत्रण तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि पूरी कार्रवाई की उच्च गुणवत्ता वाली वीडियो रिकॉर्डिंग भी करेंगे। इससे पथराव, आगजनी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान करना आसान होगा।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह वीडियो फुटेज अदालत में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में भी प्रस्तुत किया जा सकेगा, जिससे आरोपियों के खिलाफ मजबूत कानूनी कार्रवाई करने में सहायता मिलेगी।
दो से तीन महीने में मिल सकते हैं ड्रोन
पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक ड्रोन खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी हुईं, तो अगले दो से तीन महीने के भीतर ये हाईटेक ड्रोन मध्य प्रदेश पुलिस के बेड़े में शामिल हो जाएंगे। नई तकनीक के शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस की दंगा नियंत्रण क्षमता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
संबंधित समाचार

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!