बाइक सवारों ने मासूम को उड़ाया सड़क पर बेहोश होकर गिरा बच्चा: नगीन नगर में हुआ हादसा; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ने वाले वाहनों के कारण एक बार फिर मासूम की जान पर बन आई। एरोड्रम थाना क्षेत्र के नगीन नगर में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल से जा रहे 13 वर्षीय बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा सड़क पर दूर तक उछलकर गिरा और मौके पर ही बेहोश हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल घायल बच्चे को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। घायल की पहचान हर्ष नामदेव (13) के रूप में हुई है। वह साइकिल से जा रहा था, तभी दो युवक तेज रफ्तार बाइक से आए और उसे टक्कर मार दी।
हादसे के बाद दोनों युवक मौके पर रुक गए। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को संभाला और अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी टक्कर कैद हुई है। पुलिस ने फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है। घायल बच्चे और उसके पिता कुंदन नामदेव के बयान भी दर्ज कर लिए गए।
एरोड्रम टीआई वेदेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और बयानों के आधार पर बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान की जा रही है। आज चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!