जैन मंदिर से इतने लाख से ज्यादा की चोरी: चौकीदार को भनक तक नहीं लगी; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एक बार फिर धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुपर कॉरिडोर स्थित ग्रेटर बाबा जैन मंदिर में सोमवार तड़के अज्ञात चोरों ने घुसकर भगवान की चांदी की मूर्तियां और अन्य धार्मिक सामग्री चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, बदमाश रात करीब 2:18 बजे मंदिर परिसर में घुसे और करीब 42 मिनट तक अंदर रहे। इस दौरान उन्होंने 5 चांदी की मूर्तियां, एक मिश्र धातु की मूर्ति, एक शिला, 2 शांतिधारा पात्र और 28 कलश चुरा लिए। करीब 3 बजे आरोपी वहां से फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि वारदात से पहले मंदिर की रेकी की गई थी।
हैरानी की बात यह रही कि मंदिर में मौजूद चौकीदार और सफाई कर्मचारी को घटना की भनक तक नहीं लगी। रोजाना की तरह रात 10:30 बजे मंदिर के पट बंद किए गए थे और सुबह 5 बजे जब खोले गए, तब चोरी का खुलासा हुआ। सबसे पहले एक महिला श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंची, जिसके बाद स्थानीय लोगों और जैन समाज के सदस्यों को सूचना दी गई।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने आक्रोश जताया। मंदिर से जुड़े श्रद्धालु अशोक जैन ने बताया कि चोरों ने शटर और दरवाजे तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में अन्य जैन मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं से इस वारदात की समानता दिख रही है।
एरोड्रम थाना पुलिस के अनुसार, पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में कुछ संदिग्ध बाइक से आते दिखे हैं, जिनमें से एक आरोपी दीवार फांदकर अंदर घुसा। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत और नाराजगी का माहौल है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!