पटाखा फैक्ट्री हादसे में और इतनी मौतें: अब तक इतने लोगों की जान गई; इस अस्पताल में चल रहा था उपचार, इस राज्य के निवासी थे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवास जिले के टोंककला में 14 मई को हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में झुलसे दो और मजदूरों की मौत हो गई है। शुक्रवार रात इलाज के दौरान अजय और निरंजन ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 पहुंच गई है।
दोनों घायलों का इलाज एमवाय अस्पताल की बर्न यूनिट में चल रहा था। अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोनों की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। मृतक बिहार के रहने वाले बताए गए हैं।
पहले भी हो चुकी है एक मरीज की मौत
इससे पहले सोमवार रात एमवाय अस्पताल में भर्ती राम (20) पिता मुकेश कुमार की भी मौत हो चुकी है। हादसे में झुलसे कई मजदूरों की हालत बेहद गंभीर थी। बताया गया कि तीन मजदूरों का शरीर 99 प्रतिशत तक जल गया था।
विशाल की हालत में सुधार
हादसे में घायल विशाल (25) को सिर में गंभीर चोट आने के बाद न्यूरो सर्जरी वार्ड में भर्ती किया गया था। धमाके के दौरान वह दूर जाकर गिर पड़ा था, जिससे उसके सिर में खून का थक्का जम गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था और अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उसे शनिवार दोपहर डिस्चार्ज किया जाना है।
बर्न यूनिट में विशेष निगरानी
बर्न यूनिट में संक्रमण की आशंका को देखते हुए पांच नर्सिंग कर्मचारियों की 24 घंटे शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों की देखभाल में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।
वहीं चोइथराम अस्पताल में भर्ती चार मरीजों में से तीन को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि एक मरीज का उपचार जारी है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
धमाके में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे
देवास के टोंककलां क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ था। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। मृतकों में उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूर शामिल हैं।
शुरुआत में धीरज, सनी और सुमित की मौत की पुष्टि हुई थी। इसके बाद अमलतास अस्पताल में भर्ती अमर और गुड्डू ने भी दम तोड़ दिया था। अब अजय और निरंजन की मौत के बाद मृतकों की संख्या 8 हो गई है।
25 फीट दूर तक गिरे शवों के टुकड़े
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट इतना तेज था कि शवों के टुकड़े 20 से 25 फीट दूर तक जा गिरे। फैक्ट्री की दीवारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और आसपास के मकान तक हिल गए।
हादसे के बाद झुलसे मजदूर बदहवास हालत में फैक्ट्री से बाहर निकलते दिखाई दिए। कई लोगों के कपड़े शरीर की त्वचा से चिपक गए थे। फैक्ट्री परिसर के बाहर बाल और जले हुए अवशेष बिखरे पड़े मिले।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!