आधी रात के बाद भी गुलजार था मोनू आईसवाल रेस्टोरेंट: विजयनगर पुलिस ने संचालक पर दर्ज किया मुकदमा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नर के कर्मचारी और किराएदारी सूचना देने के निर्देशों के बावजूद शहर में देर रात तक तमाम रेस्टोरेंट्स चल रहे हैं। कल विजय नगर पुलिस ने गिर्राज ग्रांड मल्टी स्कीम नंबर 54 में संचालित मोनू आईसवाल रेस्टोरेंट पर कार्रवाई करते हुए संचालक पर मुकदमा दर्ज किया है। रात 12 बजे के बाद भी रेस्टोरेंट चलता मिला।
विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल को सूचना मिली थी कि इलाके में देर रात तक तमाम प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं। कल रात गश्त के दौरान गिर्राज ग्रांड स्थित ग्राउंड फ्लोर पर चल रहे मोनू आईसवाल रेस्टोरेंट को चेक किया गया। जांच में सामने आया कि रेस्टोरेंट निर्धारित समय सीमा के बाद भी संचालित हो रहा था।
संचालक मोनू उर्फ मनफुल पिता दुर्गाराम धेतरवाल (30) निवासी राजस्थान से शासन द्वारा निर्धारित अनुमतियों, रेंट एग्रीमेंट और कर्मचारियों की थाने में दी जाने वाली अनिवार्य सूचना की प्रति मांगी गई, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
गौरतलब है कि पुलिस कमिश्नर द्वारा धारा 163 बीएनएसएस के तहत कर्मचारी एवं किराएदार की सूचना थाने में देना अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद रेस्टोरेंट संचालक ने आदेशों की अनदेखी करते हुए देर रात तक रेस्टोरेंट संचालित किया।
नियमों की अवहेलना पर विजयनगर पुलिस ने संचालक के विरुद्ध धारा 223 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि देर रात तक चलने वाले रेस्टोरेंट्स के कारण क्षेत्र में झगड़े और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित होती है, इसलिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!