एमपी में मानसून ने एक बार फिर पकड़ी रफ्तार: 9 घंटे में हुई 6 इंच बारिश, हाईवे डूबा, जिला मुख्यालय का संपर्क टूटा, इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। सबसे ज्यादा असर डिंडौरी जिले में देखने को मिला, जहां शनिवार रात 9 बजे से रविवार सुबह 6 बजे के बीच करीब 6 इंच रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। लगातार हुई मूसलधार बारिश से बजाग, करंजिया और समनापुर ब्लॉक में जनजीवन प्रभावित हो गया, जबकि कई सड़क संपर्क बाधित हो गए।
खरमेर नदी उफान पर, हाईवे पर लगा जाम
लगातार बारिश के कारण मंडला-डिंडौरी नेशनल हाईवे पर खरमेर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। सक्का गांव के पास नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
जबलपुर और मंडला मार्ग पर भी कई स्थानों पर जलभराव होने से डिंडौरी जिला मुख्यालय का संपर्क प्रभावित हुआ। प्रशासन ने लोगों से जलमग्न सड़कों और पुलों से दूर रहने की अपील की है।
नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, 7 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
भारी बारिश के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। एहतियात के तौर पर नदी किनारे रहने वाले 7 परिवारों को सुरक्षित स्थानों और रैन बसेरों में शिफ्ट किया गया है। प्रशासन निचले इलाकों की लगातार निगरानी कर रहा है।
तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने दतिया, रीवा और सीधी जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्यप्रदेश के ऊपर से गुजर रही ट्रफ लाइन और पश्चिम बंगाल के आसपास बने लो प्रेशर एरिया के कारण प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज बनी रह सकती हैं।
आज इन जिलों में बारिश के आसार
रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, देवास, रतलाम, मंदसौर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, सतना, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़ सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है।
प्रदेश में अब तक 20% कम बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक 17.2 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य औसत 21.5 इंच होना चाहिए था। यानी मध्यप्रदेश में अब तक औसतन 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में सामान्य से 23 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 18 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।
50 जिलों में सामान्य से कम वर्षा
प्रदेश के अधिकांश जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है। पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के कई जिलों सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, रतलाम, मंदसौर और अन्य जिलों में औसत से कम वर्षा दर्ज की गई है।
सिर्फ पांच जिलों में सामान्य से अधिक बारिश
अब तक के आंकड़ों के अनुसार ग्वालियर, भिंड, बुरहानपुर, देवास और खरगोन ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सक्रिय मौसम प्रणाली के प्रभाव से आगामी दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का नया दौर देखने को मिल सकता है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!