खबर
Top News

नाबालिग और महिला से छेड़छाड़: पड़ोसी करता था परेशान; केस दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अप्रैल 2026, 3:18 pm
शेयर करें:
नाबालिग और महिला से छेड़छाड़

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला ने अपने ही पड़ोसी पर छेड़छाड़, पीछा करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीछा करता था आरोपी
पीड़िता के अनुसार, उसकी ही बिल्डिंग में रहने वाला मनोज साहू लंबे समय से उस पर गलत नजर रखे हुए था। महिला जब अपनी सहेलियों के साथ योगा क्लास जाती थी, तब आरोपी उसका पीछा करता था।

बार-बार कॉल कर करता था
इतना ही नहीं, वह अलग-अलग मोबाइल नंबरों से बार-बार कॉल कर बात करने का दबाव बनाता था। महिला द्वारा नंबर ब्लॉक करने के बाद भी आरोपी अपनी पत्नी और अन्य नंबरों से कॉल करता रहा।

अश्लील इशारे करता था
महिला ने बताया कि जब वह अपनी बेटी को स्कूल बस तक छोड़ने जाती थी, तब आरोपी कुत्ता घुमाने के बहाने उसका पीछा करता और अश्लील इशारे करता था।

आरोप है कि जब उसका पति घर पर नहीं होता था, तब आरोपी किसी न किसी बहाने फ्लैट में घुसने की कोशिश भी करता था।

फोटो मोबाइल से ले लिया
करीब दस दिन पहले आरोपी ने सुबह घर की डोर बेल बजाई और महिला के कपड़ों पर टिप्पणी करते हुए उसका फोटो मोबाइल से ले लिया। विरोध करने पर आरोपी ने उल्टा पुलिस बुलाकर महिला पर ही झूठे आरोप लगाने की कोशिश की।

आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पीड़िता ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और मैसेज से जुड़े सबूत सौंपे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला भी सामने आया
इसी बीच भंवरकुआं थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला भी सामने आया है। आरोपी युवक दूध सप्लाई के बहाने घर आता था और पहचान का फायदा उठाकर बच्ची को लगातार परेशान करता था।

घर के नंबर पर कॉल करता था
पुलिस के अनुसार, आरोपी मनीष कुशवाह त्रिवेणी नगर का निवासी है और पिछले दो महीनों से नाबालिग का पीछा कर रहा था। वह बार-बार बात करने की कोशिश करता, मना करने पर भी नहीं मानता और घर के नंबर पर लगातार कॉल करता था।

शिकायत दर्ज
24 अप्रैल को आरोपी ने पीड़िता के पिता के मोबाइल नंबर पर कॉल कर बच्ची से बात कराने की मांग की, जिससे परिवार चिंतित हो गया। इसके बाद पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित समाचार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

9 minutes ago
दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज
Top News

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

24 minutes ago
पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या
Top News

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

34 minutes ago
नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा
Top News

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

43 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 17 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 17 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 18 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 18 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 18 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 18 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 18 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 18 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 19 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 19 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 19 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 19 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 19 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 19 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!