शहर में बदमाश हुए बेलगाम: पुराने विवाद में चले चाकू; दो युवक घायल, शराब के नशे में हुए हमले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। तिलक नगर और तुकोगंज थाना क्षेत्र में पुराने विवाद और शराब के नशे में दो युवकों पर चाकू से हमले के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पहला मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र का है। फरियादी विशाल सोलंकी निवासी साईं श्रद्धा कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि वह संविद नगर स्थित यूको बैंक के पीछे पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी आयुष वर्मा शराब के नशे में वहां मिला और गाली-गलौज करने लगा।
विशाल ने जब विरोध किया तो आयुष का साथी पवन भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि दोनों ने पहले मारपीट की और फिर आयुष ने चाकू निकालकर विशाल पर हमला कर दिया। हमले में विशाल घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे अस्पताल पहुंचाया। जाते-जाते आरोपी जान से खत्म करने की धमकी देकर फरार हो गए।
वहीं दूसरा मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र का है। बजरंग जाट निवासी रोबट चौराहा ने पुलिस को बताया कि वह सूर्य होटल के सामने खड़ा था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी शंभू वहां पहुंचा। आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ने पर चाकू से हमला कर फरार हो गया। हमले में बजरंग घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जूनी इंदौर थाना पुलिस ने आरोपी शंभू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घर के विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार
चंदननगर थाना क्षेत्र में घर के विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक फरियादी अरुण ने बताया कि वह अंबार नगर स्थित मुल्लाजी मस्जिद के पास खड़ा था। इसी दौरान चंदननगर निवासी मोहम्मद शाहरुख वहां आया और जबरन विवाद करने लगा।
आरोप है कि शाहरुख ने अरुण से कहा कि वह घर में विवाद क्यों करता है। इस पर अरुण ने कहा कि वह अपने घर का मामला खुद सुलझा लेगा। इसी बात पर आरोपी गुस्सा हो गया और गाली-गलौज शुरू कर दी।
फरियादी के अनुसार विवाद बढ़ने पर मोहम्मद शाहरुख ने चाकू निकालकर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। चंदननगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!