खबर
Top News

हरकतबाज पति को अब खाना पड़ेगी जेल की रोटी: हाईप्रोफाइल घरेलू विवाद में जमानत अर्जी कोर्ट ने की खारिज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अप्रैल 2026, 7:07 pm
शेयर करें:
हरकतबाज पति को अब खाना पड़ेगी जेल की रोटी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र के बांबे हॉस्पिटल के पीछे स्थित शांति निकेतन कॉलोनी में हाईप्रोफाइल पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी को जान से मारने की धमकी देने, पीछा करवाने और मारपीट के आरोप में पुलिस ने पति नितेश पिता विनोद सिंघानिया को अब जेल की रोटियां खाना पड़ेंगी। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां निचली अदालत ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। इस पर उसे जेल भेज दिया गया।

मामले में पीड़िता रुचि की शिकायत पर विजय नगर पुलिस ने नितेश सिंघानिया, मिनेश ब्रह्मभट्ट और अंकित जायसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस जांच के अनुसार शांति निकेतन कॉलोनी का मकान नंबर 108 में रहने को लेकर करीब एक वर्ष से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। दोनों के वैवाहिक संबंध लंबे समय से खराब बताए जा रहे हैं और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इससे पहले भी नितेश सिंघानिया द्वारा पत्नी से बेरहमी से की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस समय भी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी।

बाउंसर बुलाकर कराया हमला, घर से निकाला
पीड़िता के अनुसार कुछ महीने पहले आरोपी पति ने बाउंसर बुलाकर उससे पिटवाया और घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद से वह लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थी। आरोप है कि पति और उसके परिजन लगातार पीड़िता धमका रहे थे।

पीछा कर डराया, थाने के सामने दी धमकी
ताजा घटनाक्रम में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता का पीछा किया और जान से मारने की धमकी दी। यहां तक कि विजय नगर थाने के सामने भी उसे धमकाया गया। पीछा कर रहे आरोपियों से बचने के लिए महिला को बस में छिपकर भागना पड़ा। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नितेश सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी मिनेश ब्रह्मभट्ट और अंकित जायसवाल फरार हैं।

संबंधित समाचार

मेरे क्षेत्र में अन्याय
Indore

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

5 minutes ago
पत्नी ने की पति की हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

10 minutes ago
केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री
Top News

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

34 minutes ago
राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार
Top News

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

about 1 hour ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

about 1 hour ago
दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी
Top News

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

about 2 hours ago
आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान
Top News

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

about 2 hours ago
जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर
Top News

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

about 2 hours ago
रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

about 2 hours ago
दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज
Top News

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

about 3 hours ago
पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या
Top News

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

about 3 hours ago
नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा
Top News

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

about 3 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 19 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 20 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 20 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 20 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 20 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 21 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!