फेल होने पर घर छोड़ गई नाबालिग: 10 दिन बाद इस शहर से मिली; पुलिस ने तकनीकी जांच से सुलझाई गुमशुदगी की गुत्थी, अपहरण की आशंका निकली गलत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेटमा थाना क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग बालिका को पुलिस ने 10 दिन की तलाश के बाद उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सकुशल बरामद कर लिया। शुरुआती तौर पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि किशोरी 10वीं की परीक्षा में असफल होने और माता-पिता की डांट से आहत होकर अपनी मर्जी से घर छोड़कर चली गई थी।
महू जाने की बात कहकर निकली थी घर से
पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को परिजनों ने बेटमा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी 30 जून को सुबह करीब 11:35 बजे महू जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।
काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 384/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
तकनीकी जांच से मिला सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में बेटमा थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित की। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), डिजिटल साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई।
वाराणसी में होने की जानकारी मिली
जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस को किशोरी के वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।
बयान में सामने आई पूरी सच्चाई
पुलिस द्वारा दर्ज बयान में किशोरी ने बताया कि वह कक्षा 10वीं की परीक्षा में फेल हो गई थी। इस बात से वह मानसिक रूप से परेशान थी और माता-पिता की डांट से आहत होकर बिना किसी को बताए घर छोड़कर वाराणसी चली गई। जांच में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिससे यह साबित हो कि किसी ने उसका अपहरण किया था या बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।
परिवार को सौंपी गई किशोरी
नाबालिग के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने किशोरी को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस टीम की सराहना
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मीना कर्णावत, विवेचक उपनिरीक्षक मुन्नालाल डोडियार, उपनिरीक्षक अंकिता जाट और आरक्षक नरोत्तम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता और सतर्कता की सराहना की।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!