पानी भरने गई नाबालिग छात्रा का अपहरण: किस बात का दबाव बनाया; कैसे छोड़ दिया, 5 दिन बाद क्यों दर्ज हुई एफआईआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के मोहना थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों ने 16 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर उसे घने जंगल में साढ़े तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा और शादी का दबाव बनाते रहे। दहशत के कारण पीड़िता पांच दिनों तक चुप रही और अंततः मंगलवार को थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
कुएं से पानी भरने गई, और हो गई अगवा
घटना 29 अप्रैल शाम करीब 6 बजे की है। छात्रा घर के पास कुएं से पानी भरने गई थी। वहां पहले से मौजूद पड़ोसी धीरज पाल (19) ने उस पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया। छात्रा के साफ मना करने पर आरोपी ने अपने बड़े भाई नेपाल सिंह बघेल (21) को बुला लिया और दोनों ने मिलकर छात्रा को जबरन बाइक पर बैठा लिया।
जंगल में साढ़े तीन घंटे बंधक
आरोपी छात्रा को सहसारी के घने जंगल में ले गए, जहां उसे करीब साढ़े तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान दोनों भाई उस पर लगातार शादी के लिए दबाव बनाते रहे और धमकियां भी दीं।
ग्रामीणों की हलचल से डरे आरोपी, छोड़कर फरार हुए
जब छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजन और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव में बढ़ती हलचल देखकर आरोपी घबरा गए और पकड़े जाने के डर से छात्रा को गांव के मोड़ के पास छोड़कर फरार हो गए।
5 दिन तक दहशत में रही पीड़िता
घर लौटने के बाद भी पीड़िता आरोपियों की धमकियों से इतनी भयभीत थी कि उसने पांच दिनों तक किसी को भी इस घटना की जानकारी नहीं दी। वह गुमसुम और डरी-सहमी रही। परिजन के बार-बार समझाने के बाद उसने पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिवार के साथ मोहना थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।
दोनों आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज
मोहना थाना प्रभारी सरनाम सिंह परमार ने बताया कि नाबालिग के अपहरण और धमकी के मामले में दोनों आरोपियों पर अपहरण और POCSO अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी धीरज पाल और उसके भाई नेपाल सिंह बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संबंधित समाचार

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत:उत्तराखंड के 45 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम; परिजन ने अस्पताल की सुविधाओं पर उठाए सवाल

मटकी पर निशाना और बंदूकों से फायरिंग:तालाब किनारे जुटी हथियारबंद भीड़; पुलिस जांच में जुटी

सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश:दो घरों को बनाया निशाना; रहवासी जागे तो पत्थर फेंककर भागे, एफआईआर दर्ज

दूषित पानी, भू-माफिया और रोजगार पर सरकार को घेरा:नेता प्रतिपक्ष ने की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

तेज रफ्तार ट्रक ने दर्जनभर गोवंश को मारी टक्कर:5 की मौत; कई घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

फोटो कॉपी सेंटर में चल रहा था फर्जी प्रमाण पत्र का खेल:नकली सील के साथ संचालक गिरफ्तार; लैपटॉप में मिले 27 दस्तावेज

10 दिन भूखे रहे, अब खून से लिखी गुहार:वर्ग-2 और वर्ग-3 अभ्यर्थियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; मुख्यमंत्री से कहा- पद बढ़ाइए

बैग, मोबाइल और ड्रोन मिले:अद्वैत नहीं; 22 दिन बाद भी शिवगंगे पहाड़ियों में लापता इंजीनियर का सुराग नहीं

बिजली चोरी के माल का बड़ा खुलासा:कई लीटर बिजली तेल और दो क्विंटल एल्युमिनियम के तार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

तीन बहनों की मौत का रहस्य गहराया:पानी-खाने के सैंपल FSL भेजे; डॉक्टर से भी होगी पूछताछ, बिसरा रिपोर्ट का इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!