कर्नल पर टिप्पणी मामले में मंत्री की मुश्किलें बढ़ी: सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- बस बहुत हुआ, आदेश का पालन करें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है और राज्य सरकार को फटकार लगाई है।
यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अभियोजन स्वीकृति में देरी पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह “सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण नहीं, बल्कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” है। पीठ ने साफ शब्दों में निर्देश दिया “बस बहुत हो गया, अब हमारे आदेश का पालन करें।”
अब तक फैसला लंबित
मामले की सुनवाई सीजेआई सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच में हुई। कोर्ट ने कहा कि विशेष जांच दल (SIT) द्वारा भेजा गया प्रस्ताव दो सप्ताह पहले ही निपटा लिया जाना चाहिए था, लेकिन अब तक इस पर फैसला लंबित है।
कोर्ट ने लगाई फटकार
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मंत्री का पक्ष रखते हुए कहा कि बयान को गलत समझा गया और वे अधिकारी की प्रशंसा करना चाहते थे। इस पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि को यह भलीभांति पता होना चाहिए कि किसी महिला अधिकारी की सराहना कैसे की जाती है।
पहले माफी आनी चाहिए थी
कोर्ट ने SIT की रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह भी कहा कि मंत्री को इस तरह के बयान देने की “आदत” रही है, जो चिंताजनक है। साथ ही कोर्ट ने यह टिप्पणी भी की है कि इस तरह के मामले में पहले माफी आनी चाहिए थी।
मंत्री विजय शाह का बयान
पिछले साल भारत के द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी ने इस ऑपरेशन की मीडिया ब्रीफिंग की थी। इस के बाद मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने कहा था- 'जिन्होंने हमारी बेटियों को विधवा किया, हमने उन्हें सबक सिखाने के लिए उनकी ही एक बहन को भेजा।'
मंत्री विजय शाह के इस बयान को कर्नल कुरैशी के धर्म से जोड़कर देखा गया और हर तरफ इसकी निंदा हुई थी। यहां ये भी बता दें कि मंत्री विजय शाह इससे पहले भी विवादित और आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं।
देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने मामले को चार सप्ताह बाद फिर से सूचीबद्ध किया है और राज्य सरकार को स्पष्ट संकेत दे दिया है कि अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!