राज्यमंत्री जाति प्रमाण-पत्र मामला: राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने थमाया नोटिस; किया तलब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण-पत्र विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। राज्य स्तरीय जाति छानबीन समिति ने मंत्री प्रतिमा बागरी को नोटिस जारी कर 6 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा
समिति ने उनसे अनुसूचित जाति (एससी) से संबंधित अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है।
1950 की निवास स्थिति और जाति संबंधी दस्तावेज मांगे
जनजातीय कार्य विभाग के आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रतिमा बागरी को समिति के समक्ष उपस्थित होकर यह प्रमाणित करना होगा कि वे वर्ष 1950 की स्थिति के अनुसार सतना जिले की निवासी हैं तथा स्वयं को बागरी अनुसूचित जाति का सदस्य सिद्ध करने संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें। समिति इन दस्तावेजों के आधार पर जाति प्रमाण-पत्र की वैधता की जांच करेगी।
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जारी हुआ नोटिस
यह नोटिस मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है। हाईकोर्ट ने राज्य स्तरीय छानबीन समिति को आदेश दिया था कि वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत मामले की जांच कर 60 दिनों के भीतर प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण-पत्र की वैधता पर निर्णय ले।
नोटिस जारी होने के बाद मंत्री प्रतिमा बागरी का जाति प्रमाण-पत्र विवाद एक बार फिर राजनीतिक और कानूनी चर्चा का विषय बन गया है।
एससी कांग्रेस अध्यक्ष की याचिका पर हुई कार्रवाई
यह मामला एससी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार द्वारा दायर याचिका के बाद सामने आया। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने अपने आदेश में कहा था कि छानबीन समिति संबंधित पक्ष को सुनवाई का अवसर देते हुए सभी दस्तावेजों की जांच करेगी और तय करेगी कि प्रतिमा बागरी को जारी अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र वैध है या नहीं।
अदालत ने यह भी कहा था कि यदि निर्धारित समय सीमा तक समिति कोई निर्णय नहीं लेती है, तो याचिकाकर्ता को पुनः न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की स्वतंत्रता होगी।
आरक्षण का गलत लाभ लेने का आरोप
याचिकाकर्ता प्रदीप अहिरवार ने आरोप लगाया है कि प्रतिमा बागरी ने कथित रूप से गलत तरीके से अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्र प्राप्त कर आरक्षण का लाभ लिया और उसी आधार पर सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर मंत्री पद तक पहुंचीं।
याचिका में दावा किया गया है कि संबंधित क्षेत्र में बागरी जाति अनुसूचित जाति की सूची में शामिल नहीं है तथा मंत्री वास्तव में राजपूत/ठाकुर समुदाय से संबंध रखती हैं।
पुराने दस्तावेजों का भी दिया हवाला
याचिका में वर्ष 1961 और 1971 की जातिगत जनगणना, 2003 में राज्य स्तरीय जाति छानबीन समिति के निर्णय तथा 2007 में केंद्र सरकार के राजपत्र का उल्लेख करते हुए दावा किया गया है कि 'बागरी' को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल नहीं किया गया गया है।
याचिकाकर्ता ने यह भी बताया कि इस विषय पर पहले भी याचिका दायर की गई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था। नए तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर दोबारा याचिका प्रस्तुत की गई है। फिलहाल राज्य स्तरीय छानबीन समिति द्वारा दस्तावेजों की जांच और दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही जाति प्रमाण-पत्र की वैधता पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!