खबर
Top News

बिना हेलमेट और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से कराया श्रमदान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 अगस्त 2026, 1:11 pm
शेयर करें:
बिना हेलमेट और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से कराया श्रमदान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को अब केवल चालान का डर दिखाने के बजाय नियमों की अहमियत समझाने के लिए इंदौर यातायात पुलिस ने अनोखी पहल की है। शहर के प्रमुख चौराहों पर बिना हेलमेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करते मिले वाहन चालकों से चालान के साथ यातायात संचालन का श्रमदान कराया गया। वाहन चालकों को कुछ समय तक चौराहे पर खड़े होकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने और अन्य लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को बताया कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि सड़क पर खुद की और दूसरों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। श्रमदान के दौरान वाहन चालकों ने चौराहे पर यातायात संचालन में सहयोग किया, साथ ही लोगों को हेलमेट पहनने, सिग्नल का पालन करने और निर्धारित गति में वाहन चलाने की समझाइश दी। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने और तेज गति से वाहन नहीं चलाने की अपील की गई।

नियमों का पालन करने वाले चालकों को किया सम्मानित
अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को भी सम्मानित किया गया। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के साथ सकारात्मक प्रोत्साहन भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से नियमों का पालन करने वाले लोगों का सम्मान कर उन्हें दूसरों के लिए उदाहरण बनने के लिए प्रेरित किया गया।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 1 hour ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 1 hour ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 2 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 2 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 2 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 2 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 2 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 2 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 3 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 3 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 3 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 3 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 3 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 3 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 3 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 3 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 3 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 3 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 3 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!