महाराष्ट्र ब्राह्मण सह. बैंक में डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी: ईओडब्ल्यूडी ने गेंद फिर सहकारिता विभाग के पाले में डाली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बहुचर्चित महाराष्ट्र ब्राह्मण सहकारी बैंक में हुए डेढ़ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में दोषी साबित हुए संचालकों के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने सहकारिता विभाग को ही जांच करने का पत्र लिखा है। इस कार्रवाई को संचालकों को बचाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
बैंक को करीब 20 साल पहले ही दिवालिया घोषित कर बंद कर दिया गया था। इसके बाद खुलासा हुआ कि बैंक के तत्कालीन संचालक वसंत म्हस्कर ने अन्य संचालकों से साठगांठ कर बैंक से धोखाधड़ी की और 40 लाख रुपए का कर्ज प्राप्त किया था।
इस मामले में म्हस्कर से बैंक को डेढ़ करोड़ रुपए लेना है। समस्या ये है कि वसंत के नाम से कोई चल-अचल संपत्ति नहीं है, इसलिए कार्रवाई नहीं हो सकी। बैंक प्रबंधन 25- 50 हजार के बकायादारों से वसूली के प्रयास कर रहा है, लेकिन उसका ध्यान म्हस्कर जैसे बड़े बकायादार पर नहीं है। वो और उसका लोन सेंक्शन करने वाले संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
गौरतलब है कि वसंत के पत्नी वंदना के नाम पर पॉश कॉलोनी में बड़ा फ्लैट है, जिसमें वो सपरिवार रहता भी है। उसके बेटे के भी मकान हंै, जिनकी कीमतें लाखों में है। मामले में बैंक के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार धड़वईवाले ने सप्रमाण शिकायतें कीं, इसके बाद ईओडब्ल्यू ने केस दर्ज किया और जांच के लिए सहकारिता विभाग को लिखा।
वर्ष 2013 में हुई जांच में वसंत म्हस्कर और ऋण स्वीकृत करने वाले संचालक दोषी साबित हुए थे। बावजूद इसके, इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि उन पर फौजदारी मामला दायर होना था, ताकि ऋण वसूली होती।
केंद्रीय वित्तमंत्री को लिखा पत्र
मामले में धड़वईवाले ने केंद्रीय वित्तमंत्री को सप्रमाण शिकायत करते हुए धोखाधड़ी में लिप्त म्हस्कर समेत अन्य संचालकों से राशि वसूली और उन पर फौजदारी मामला दर्ज करने की मांग की थी।
इस पर कार्रवाई करते हुए वित्त मंत्रालय ने रिजर्व बैंक को कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया, लेकिन रिजर्व बैंक ने असमर्थता व्यक्त करते हुए अन्य फोरम पर शिकायत करने का पत्र धड़वईवाले को भेजा।
वित्त मंत्रालय को भेजी शिकायत को ईओडब्ल्यू को भी भेजा गया था, लेकिन 13 वर्ष बाद भी बजाय ठोस कार्रवाई के ईओडब्ल्यू ने सहकारिता विभाग को फिर से जांच का पत्र भेज दिया है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!