औद्योगिक गतिविधियों से 30 हजार को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 850 करोड़ की दो औद्योगिक इकाइयों का किया शुभारंभ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश के औद्योिगक शहर के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में गुरुवार को औद्योगिक विकास को बड़ी गति मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रताप ग्रुप की करीब 850 करोड़ रुपए के निवेश वाली दो अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयों और का शुभारंभ किया।
इन दोनों इकाइयों से प्रारंभिक तौर पर 550 से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।
ऑप्टिकल फाइबर और बैटरी निर्माण को मिलेगा बढ़ावा: पीथमपुर के प्लॉट नं. 98 पर कोर्सिस इंउस्ट्रीज द्वारा अत्याधुनिक आॅप्टिकल फाइबर मैन्युफेक्चरिंग प्लांट स्थापित किया गया है।
लगभग 8,067 वर्गमीटर क्षेत्र में स्थापित इस संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता 5.5 मिलियन फाइबर किलोमीटर है।
इकाई से लगभग 300 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर मिले है।
इस संयंत्र में निर्मित ऑप्टिकल फाइबर का उपयोग ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, 5जी नेटवर्क, एफटीटीएच, डेटा सेंटर, स्मार्ट सिटी, रक्षा एवं अन्य रणनीतिक संचार अवसंरचना में किया जाएगा। यह परियोजना डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्यों को गति प्रदान करेगी।
वाल्टर्स टेक्नोलॉजिस प्रायवेट लिमिटेड लगभग 20,505 वर्गमीटर क्षेत्र में स्थापित इस संयंत्र की उत्पादन क्षमता 3 जीडब्ल्यूएच है तथा इससे लगभग 250 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है। संयंत्र में इंडस्ट्री 4.0 आधारित स्वचालन एवं रोबोटिक असेंबली लाइन का उपयोग किया गया है।
युवाओं को रोजगार देना सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नई औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के साथ आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि ऑप्टिकल फाइबर और लिथियम बैटरी जैसी भविष्य की तकनीकों से जुड़ी इकाइयां मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता को मजबूत करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
निवेश के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार उद्योगों को बिजली, पानी, सड़क और अन्य आवश्यक अधोसंरचना उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दे रही है। रोजगार देने वाली औद्योगिक इकाइयों के लिए प्रति श्रमिक 5 हजार रुपए तक की सहायता का प्रावधान भी किया गया है।
कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पीथमपुर में बैटरी स्टोरेज और ऑप्टिकल फाइबर निर्माण इकाइयों का शुभारंभ केवल दो कारखानों की शुरुआत नहीं, बल्कि भारत की बदलती औद्योगिक तस्वीर का प्रतीक है।
बैटरी स्टोरेज प्लांट देश की बढ़ती ग्रीन एनर्जी जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा, जबकि ऑप्टिकल फाइबर इकाई डिजिटल कनेक्टिविटी और संचार अधोसंरचना को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि प्रताप ग्रुप के विभिन्न प्रयासों से करीब 30 हजार लोगों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रोजगार मिल रहा है।
समूह के कौशल विकास केंद्रों में वर्तमान में 2 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा आने वाले समय में करीब 5 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।
पीथमपुर में 1140 करोड़ से अधिक का प्रस्तावित निवेश
प्रताप ग्रुप द्वारा पीथमपुर में 1,140 करोड़ से अधिक का प्रस्तावित निवेश किया जा रहा है। नई इकाइयों में 4.0 आधारित ऑटोमेशन और रोबोटिक असेंबली लाइन का उपयोग किया गया है। ये संयंत्र स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल कनेक्टिविटी और उच्च तकनीक आधारित विनिर्माण को बढ़ावा देंगे।
कार्यक्रम में विधायक नीना वर्मा, निलेश भारती, प्रताप ग्रुप के चेयरमैन देवेंद्र सिंह शेखावत, मानकुंवर, डॉ. जितेंद्र सिंह शेखावत, मैनेजिंग डायरेक्टर शक्ति सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं उद्योग जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!