10 दिन से लापता नाबालिग बेटी, पुलिस दे रही केवल ‘आश्वासन’: दो बार बदला जांचकर्ता पर सुराग नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर थाना क्षेत्र में 10 दिन से नाबालिग बेटी लापता है, लेकिन परिवार उसके सुरक्षित होने की खबर का इंतजार कर रहा है। परिजनों का आरोप है शिकायत करने पर पुलिस लगातार तलाश का आश्वासन दे रही है। अब तक कोई सुराग नहीं लगा। इस बीच दो बार जांचकर्ता बदल दिए गए।
परिवार का कहना है जिस पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह है, पुलिस ने उस युवक के पिता को थाने लाकर बैठाया था, लेकिन कुछ देर बाद छोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस की सुस्ती पर गंभीर सवाल खड़े किए है।
फरियादी निशा पति विकास यादव (40), निवासी गौरीनगर ने बताया 10 अगस्त की रात करीब 8.30 बजे नाबालिग बेटी घर से किराना दुकान जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर नहीं लौटी तो उसके मोबाइल पर लगातार संपर्क करने की कोशिश किम, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद किराने की दुकान पहुंचे और आसपास तलाश की।
रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी जुटाई, लेकिन पता नहीं चला। परिजनों के मुताबिक ओम काली उर्फ आदित्य रायकवार पर संदेह है, वह पहले नाबालिग के चाचा की दुकान पर फैब्रिकेशन का काम करता था। करीब आठ दिन पहले उसे काम में गड़बड़ी के चलते हटा दिया था। इसके बाद आदित्य ने नाबालिग से संपर्क किया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
परिजनों का कहना है पुलिस को पूरी जानकारी दी, बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। लगातार थाने के चक्कर लगा रहे हैं। हर बार पुलिस तलाश का भरोसा देकर रवाना कर देती है। दो जांचकर्ता बदले जा चुके हैं। कार्रवाई का दबाव बनाया तो ओम काली उर्फ आदित्य के पिता को थाने लाया गया, लेकिन कुछ समय बाद ही छोड़ दिया।
एसीपी के संज्ञान में मामला
मां ने बताया मामला एसीपी रुबीना मिजवानी के संज्ञान में भी है, इसके बावजूद बेटी के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों से गुहार लगाई है कोई घटना होने से पहले बेटी को ढूंढा जाए। 10वीं की छात्रा है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!