इंदौर से सीखेगा बंगाल: कचरा प्रबंधन व्यवस्था देखने पहुंची टीम; कैबिनेट मंत्री घोष के नेतृत्व में आए विशेषज्ञों ने समझी कार्यप्रणाली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री दिलीप घोष ने अधिकारियों और विशेषज्ञों के दल के साथ इंदौर का दौरा किया। दल ने शहर के कचरा संग्रहण, पृथक्कीकरण और प्रसंस्करण मॉडल का अध्ययन किया।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाकात के बाद मंत्री ने स्वीकार किया कि स्वच्छता के मामले में पश्चिम बंगाल अभी पीछे है और इंदौर की व्यवस्था इस दिशा में सबसे बेहतर उदाहरण है। घोष ने कहा कि इंदौर दो दशकों से स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप यह शहर देश-दुनिया में शीर्ष पर है।
बंगाल के दल का उद्देश्य केवल शहर की सफाई देखना नहीं, बल्कि कचरा उठने से लेकर उसके अंतिम निस्तारण तक की पूरी प्रक्रिया को समझना है। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में अधिकारियों ने विजुअल प्रेजेंटेशन के जरिए पूरी जानकारी दी, जिसके बाद दल ने फील्ड और प्रसंस्करण संयंत्र का भी निरीक्षण किया। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में आयोजित बैठक के दौरान महापौर भार्गव ने बंगाल से आए प्रतिनिधिमंडल को संपूर्ण स्वच्छता व्यवस्था की जानकारी दी।
इस उच्चस्तरीय दल में आईआईटी प्रोफेसर नियोगी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी, खड़गपुर के रोड डेवलपमेंट इंजीनियर और स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी शामिल रहे। राज्य सरकार इस अध्ययन के आधार पर बंगाल में चरणबद्ध तरीके से नए प्रबंध लागू करने की रूपरेखा तैयार कर रही है।
संबंधित समाचार

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया तस्कर:आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो के प्रकरण भी दर्ज हैं

कपिलेश्वर कार्तिक मेले का शुभारंभ:मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने पूजन कर किया ध्वजारोहण, 23 नवंबर को होगा भव्य हरिहर मिलन

फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी से करोड़ों का खेल:मालिक की मौत के बाद भी नितिन अग्रवाल बेचता रहा जमीन

पार्टी में भाई को बुलाने पर भड़का इवेंट संचालक:युवती को पीटा

भाजपा नेता को आया अटैक:हालत बेहद नाजुक

रिपोर्ट कार्ड खुलते ही गई टीआई सतीश पटेल की कुर्सी:पुलिस कमिश्नर ने किया डीसीपी कार्यालय अटैच; प्रशिक्षण में भेजा

टॉवर डंप एनालिसिस से किया जाएगा लॉरेंस गैंग का खुलासा:कॉलोनाइजर की कॉलोनी में गोलियां चलाने वाला अब तक अज्ञात; पुलिस कमिश्नर ने जांच क्राइम ब्रांच और एसआईटी को सौंपी

स्वच्छता के बाद अब इस मामले में इंदौर ने लहराया परचम:देश में आया नंबर-1; दिल्ली में मिला सम्मान

गोशाला में गोवंश की मौतों पर आक्रोश:जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर

सड़कों पर नागरिकों की ‘तीसरी आंख’ बना ट्रैफिक साथी ऐप:अपने फोन में ऐसे करें डाउनलोड; इस तरह पुलिस तक पहुंचाएं सूचना

घाट पर कंटेनर पलटने से हाईवे जाम:हटाने पहुंची क्रेन भी पलटी; एक किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार, यात्री और राहगीर परेशान

मासूम पर झपटा आवारा कुत्ता, प्लास्टिक सर्जरी की नौबत:गाल पर लगे 8 टांके; बचाने आई मां को भी काटा

दिलजीत के कॉन्सर्ट में चार गानों पर रोक का मामला गरमाया:जिला कार्यक्रम अधिकारी को कानूनी नोटिस

युवा मोर्चा के पांच जिला अध्यक्षों की घोषणा:इंदौर का नाम अभी भी होल्ड पर

वकीलों के बाद निगम कर्मचारियों का धरना:दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

पंखे से लटका मिला छात्र शव:परिजनों का आरोप- दोस्तों ने हत्या कर फंदे पर लटकाया; नानी के पास रहकर कर रहा था पढ़ाई

अवैध मकान बचाने के लिए मंदिर की आड़:सरकारी पाइप लाइन पर भी निर्माण; विधायक गोलू शुक्ला के घर के सामने का मामला

अहाते बंद करने का ढिंढोरा:एसी कमरों में सज रही शराबखोरी की महफिल; जेल रोड से कंचनबाग तक दुकानों के पास बैठने का इंतजाम, पानी की बोतल भी दोगुने दाम पर, आबकारी-पुलिस की कार्रवाई नदारद

मध्यप्रदेश के नए DGP की दौड़ में ये तीन IPS:अब मुख्यमंत्री करेंगे फैसला; 1 दिसंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

बचपन की नादानी पड़ी भारी:खेलते समय रतनजोत के बीज खा गए, 7 बच्चे बीमार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!