वार्ड 16 को मिली नर्मदा जल की बड़ी सौगात: 800 मातृशक्ति की कलश यात्रा के साथ नर्मदा जल वितरण टंकी का भूमि पूजन संपन्न
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देपालपुर विधानसभा के वार्ड क्रमांक 16 में कई वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में कल एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। ग्रामीण क्षेत्र से नगर निगम सीमा में 2012 में शामिल होने के बाद नया वार्ड बनने के बावजूद क्षेत्र की सभी कॉलोनियों में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। अब अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत नर्मदा जल वितरण के लिए पानी की टंकी का निर्माण कार्य एवं जल वितरण के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है।
इसी क्रम में वार्ड पार्षद सोनाली मुकेश धारकर के नेतृत्व में शिव मंदिर, स्मृति नगर से लगभग 800 मातृशक्ति की भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो निर्भय गरबा मैदान छोटा बांगड़दा मेन रोड तक निकली।
इसके बाद नर्मदा जल की प्रस्तावित पानी की टंकी का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे वार्ड के लिए बड़ी सौगात बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देपालपुर विधायक मनोज निर्भय सिंह पटेल रहे। विशेष अतिथि के रूप में महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं जलकार्य-ड्रेनेज लाइन प्रभारी अभिषेक ‘बबलू’ शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में पार्षद सोनाली मुकेश धारकर ने मंचासीन अतिथियों का अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। वहीं मंच संचालन द्वारका चौरसिया ने किया।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!