बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने वाली गैंग के आरोपियों को जमानत: एक को जिला कोर्ट; चार को हाईकोर्ट से राहत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बिल्डर्स और रसूखदार लोगों को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकाकर करोड़ों रुपए की वसूली की कोशिश के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से पांच को जमानत मिल गई है।
क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एक के बाद एक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब आरोपियों को जमानत मिलने के बाद पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है।
पुलिस जांच के अनुसार, इंदौर के बिल्डर विवेक दम्मानी, रंजन मित्तल, चेतन सिंह और कुंवर सिंह जैसे रसूखदार लोगों से करोड़ों रुपए की वसूली की योजना बनाई गई थी।
इसके अलावा खरगोन के दिलीप सिंह राठौड़ के यहां मार्च 2026 में फायरिंग की घटना से भी इस नेटवर्क को जोड़कर जांच की गई थी।
फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच इंदौर और मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी भरे फोन आने और वसूली की कोशिशों के मामले सामने आए थे। इसके बाद इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया था।
इन पांच आरोपियों को मिली जमानत
मामले में नाना उर्फ रोहित वर्रा को जिला कोर्ट से 50 हजार रुपए की जमानत राशि और शर्तों पर राहत मिली है। पुलिस का आरोप था कि उसने फायरिंग के लिए लॉरेंस गैंग को लड़के उपलब्ध कराने में मदद की थी।
राहुल सिंह और कुलदीप सिंह चौहान को हाईकोर्ट से जमानत मिली है। दोनों को 50-50 हजार रुपए की शर्त पर जमानत देने का आदेश 14 अगस्त को पारित हुआ।
इसके अलावा सचिन उर्फ वेदप्रकाश को 17 अगस्त को जमानत मंजूर हुई। सोनू उर्फ रितेश खंगार को भी जमानत मिल चुकी है।
कौन क्या करता था?
पुलिस की जांच में आरोप लगाया गया था कि राजपाल चंद्रावत, सचिन शर्मा और कुलदीप सिंह चौहान रसूखदार लोगों को धमकाने की योजना में शामिल थे। पुलिस के अनुसार, राजपाल ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ बताकर लोगों में डर पैदा करने की कोशिश की।
गिरोह में अलग-अलग लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई थीं। नाना उर्फ रोहित वर्रा पर विदेशी मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने का आरोप है। इन्हीं नंबरों से कथित तौर पर वसूली के लिए फोन किए जाते थे।
अन्य आरोपियों पर रसूखदार लोगों की व्यक्तिगत जानकारी, फोटो और वीडियो जुटाने का आरोप है। इसके बाद उन्हें धमकी भरे कॉल किए जाते थे और कथित तौर पर 5 से 10 करोड़ रुपए तक की रकम मांगी जाती थी।
बिल्डर विवेक दम्मानी ने दर्ज कराई थी FIR
मामले में इंदौर के बिल्डर विवेक दम्मानी की शिकायत महत्वपूर्ण रही। दम्मानी को कथित तौर पर धमकी भरा फोन आया था और उनसे 5 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। रकम नहीं देने पर उनके बेटे को गोली मारने की धमकी दिए जाने का आरोप है।
इसके बाद 14 अप्रैल को FIR दर्ज कराई गई। मामला सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच अपने हाथ में ली। तत्कालीन डीसीपी राजेश त्रिपाठी के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई और एक के बाद एक गिरफ्तारियां की गईं।
चालान पेश होने और ट्रायल लंबा चलने का आधार
आरोपियों को जमानत देते समय अदालत के सामने यह तर्क भी रखा गया कि मामले में चालान पेश हो चुका है और ट्रायल लंबा चलने की संभावना है। ऐसे में आरोपियों को लंबे समय तक जेल में रखना उचित नहीं होगा।
अदालत ने मामले की परिस्थितियों को देखते हुए विभिन्न शर्तों और 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत मंजूर की है।
हालांकि, जमानत मिलने का मतलब आरोपों से बरी होना नहीं है। मामले में आगे ट्रायल के दौरान आरोपों और पुलिस की जांच से जुड़े तथ्यों का परीक्षण होगा।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!