गंदगी मिलने पर नगर निगम कमिश्नर ने दो सीएसआई व दो दरोगा को थमाया नोटिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने शहर के पश्चिमी क्षेत्र में सिरपुर तालाब, गोंदवले धाम और बिजलपुर स्थित निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एयरपोर्ट रोड, चंदन नगर और ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में गंदगी मिलने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई।
सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर ज़ोन 15 के सीएसआई संदीप डांगी, दरोगा हेमराज गोगलिया तथा जोन 16 के सीएसआई मोहित पवार और दरोगा दीपक डागर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सिरपुर तालाब की ज़मीन का तत्काल सीमांकन कराने और परिसर में बन रहे इंटरप्रिटेशन सेंटर का काम तेज़ करने को कहा। तालाब के पास बने आर्टिफिशियल पोंड में पानी कम होने पर रियूज्ड पानी का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए।
गोंदवले धाम में निर्माणाधीन पानी की टंकी का काम अक्टूबर तक, बिजलपुर के फलबाग में बन रहे 30 एमएलडी क्षमता के संपवेल का काम दिसंबर तक और डीएवीवी परिसर में बन रही पानी की टंकी का काम नवंबर तक पूरा करने की समय-सीमा तय की गई। फलबाग सम्पवेल से शहर की लगभग 10 टंकियों में पानी भरा जाएगा, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा।
संबंधित समाचार

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!