खबर
Top News

जनसुनवाई के बाद थाने पहुंचे युवक ने बयान के अगले दिन खाया जहर: होटल में 9 पेज का सुसाइड नोट लिखकर बनाया वीडियो

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 अगस्त 2026, 1:00 pm
शेयर करें:
जनसुनवाई के बाद थाने पहुंचे युवक ने बयान के अगले दिन खाया जहर

सूदखोरों, टोपीबाजों पर आरोप लगाने के बाद उठाया आत्मघाती कदम, हालत गंभीर

52 लाख की कथित ठगी की शिकायत लेकर पहुंचा था कमिश्नर के पास, जांच के लिए एसीपी को दिए थे निर्देश

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में मंगलवार को 52 लाख रुपए की कथित ठगी की शिकायत लेकर पहुंचे एक व्यक्ति ने अगले ही दिन आत्मघाती कदम उठाते जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

पीड़ित ने जनसुनवाई में आरोप लगाया था कि उसे ईरिडियम, स्पंज मिक्स, कोकिन, पारा, पीली सरसों और गंधक जैसी सामग्री से सोना बनाने का झांसा देकर मित्रानंद उर्फ मोंटू शुक्ला, उसके बेटे अथर्व शुक्ला, पत्नी अंशु शुक्ला और उनके परिचित अनुज मिश्रा ने लाखों रुपए की ठगी की।

मामला पेचीदा होने पर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने एसीपी अशोक सिंह जादौन को जांच के निर्देश दिए थे। पीड़ित की शिकायत सुनने के बाद एसीपी ने सदर बाजार थाना प्रभारी को फोन कर उसके बयान लेने और मामले की जानकारी देने के निर्देश दिए।

इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा। वहां पर पीड़ित के बयान देने की जानकारी लगते ही पीड़ित को सूदखोरी के चलते परेशान कर रहे एक युवक के परिजन थाने पहुंच गए। डर और दबाव महसूस होने पर पीड़ित बयान पर बिना साइन करे ही निकल गया और अगले दिन होटल में जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित हकीमुद्दीन सैफी अपने साथ कथित ठगी का शिकार हुए मित्र दीपक जैन के साथ थाने पहुंचा। बयान के दौरान ही एक पुलिसकर्मी उनके पास आया और कहा कि एसीपी ऑफिस से कॉल आया है हकीमुद्दीन जो बयान देने आया है, उसे बैठाए रखना, एसीपी ऑफिस से गाड़ी आ रही हैं।

इसने मौनी रांका राजहंस दाल-बाफले वाले की गाड़ी रखी है। इसी दौरान थाने में मौनी रांका के परिजन भी पहुंच गए, जो कि पीड़ित हकीमुद्दीन को सूदखोरी के चलते परेशान कर रहे थे। भय और दबाव महसूस होने पर पीड़ित हकीमुद्दीन बिना बयान पर हस्ताक्षर किए वहां से निकल गया।

पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद लेकर थाने पहुंचे पीड़ित ने घटनाक्रम के बाद घर जाने के बजाय साउथ तुकोगंज क्षेत्र स्थित होटल राजशाही में कमरा लिया। अगले दिन उसने कई पन्नों में अपनी शिकायतें और कथित तौर पर पैसों के लेन-देन का विवरण लिखकर एक वीडियो बनाया।

इसके बाद उसने होटल के रूम नंबर 104 में आत्मघाती कदम उठाते हुए जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की। होटल स्टाफ को घटना की जानकारी मिलने पर उसे तत्काल उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि उसका इलाज जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है। तुकोगंज पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

9 पेज में लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित ने अपने लिखित नोट में कई लोगों पर अलग-अलग रकम की वसूली, ब्याज के नाम पर दबाव बनाने, धमकी देने , पार्टनरशिप के नाम पर लाखों की ठगी, सोना बनाने के नाम पर मित्रानंद उर्फ मोंटू शुक्ला द्वारा की गई लाखों की ठगी और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने जैसे आरोप लगाए हैं।

नोट में सूदखोरी, कथित फर्जी दस्तावेज, कारोबारी लेन-देन और संपत्ति में निवेश के नाम पर पैसे लेने सहित कई तरह के आरोपों का उल्लेख किया गया है। पीड़ित ने 9 पेज का सुसाइड नोट बनाया, जिसने उसने सूदखोर सोलफुल निधि लिमिटेड के शरद पोरवाल, एमआईजी निवासी सूदखोर मुकेश जैन, सौरभ मिश्रा, आकाश चावला, नीरज रावत, राजहंस दाल-बाफले वाले अर्चिल उर्फ मौनी रांका, परख जैन (बेसिकस एंड ऑफबीट), ठग मित्रानंद उर्फ मोंटू शुक्ला, वकील लालजी गौर सहित अन्य पर आरोप लगाए।

इन सभी के नाम लिखकर इनके द्वारा की गई लाखों-करोड़ों की वसूली, इसके बावजूद और पैसे की मांग कर प्रताड़ना देने की बात भी लिखी है। इन प्रताड़नाओं से तंग आकर आत्महत्या की बात लिख 12 मिनट का वीडियो बनाया है। वीडियो में वह जहर की पुड़िया फाड़कर पानी में मिलाते हुए पी गया।

मामले को लेकर जब पीड़ित हकीमुद्दीन सैफी के मित्र अमित से चर्चा की गई तो उसने बताया कि जिन पर आरोप लगाए गए हैं, इन सभी ने उसे लाखों रुपए ब्याज पर दिए थे। रुपए ब्याज सहित कई गुना लौटाने के बाद भी सूदखोर उससे लगातार लाखों रुपए की मांग कर रहे थे।

सूदखोरों के अलावा भी उसे वकील, दबंगों द्वारा लगातार वसूली के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। जिससे तंग आकर उसने बुधवार शाम आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। मामले में पीड़ित हकीमुद्दीन के कल पुलिस ने बयान लिए है, हालांकि हकीमुद्दीन की हालत गंभीर है।

निवेश के नाम पर रकम देने का आरोप
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसने वर्ष 2022 में अपनी संपत्ति बेचकर और अपनी बचत से बड़ी रकम जुटाई थी। उसने यह पैसा अपनी बेटी के भविष्य के लिए निवेश करने के उद्देश्य से कारोबारी परिचित प्रखर जैन को देने की बात कही है।

आरोप है कि प्रॉपर्टी और कारोबारी निवेश के नाम पर रकम लेने के बाद जब उसने पैसे वापस मांगे तो उसे कथित तौर पर टाल दिया गया। नोट में एक कपड़ों के कारोबार में साझेदारी का भी जिक्र है। पीड़ित के मुताबिक कारोबारी गतिविधियों के दौरान उससे कुछ दस्तावेजों और स्टाम्प पर हस्ताक्षर कराए गए थे।

ब्याज चुकाने के बाद भी रुपए मांगने का आरोप
पीड़ित ने एमआईजी निवासी सूदखोर मुकेश जैन, शरद पोरवाल, मौनी रांका (राजहंस दाल-बाफले वाला), नीरज चावला सहित अन्य व्यक्ति से लिए कर्ज का भी उल्लेख किया है। उसका कहना है कि उसने ब्याज सहित बड़ी रकम वापस कर दी, इसके बावजूद उससे अतिरिक्त रकम की मांग की।

इसी तरह परिचित सौरभ मिश्रा ने लोन दिलाने के नाम पर संपर्क होने और बाद में बैंक लोन तथा टॉपअप से संबंधित अनियमितताओं के कारण करोड़ों की ठगी का आरोप लगाया है। उसने प्रशासन से पूरे आर्थिक लेन-देन की जांच कराने और वसूली करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 10 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 10 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 11 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 11 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 11 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 11 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 11 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 11 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 12 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 12 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 12 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 12 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 12 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 12 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 12 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 12 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 12 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 12 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 12 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!