महिला पुलिस अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज: 82.86 लाख की जमीन 18.20 लाख में खरीदने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कटनी।
कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया के खिलाफ जमीन सौदे से जुड़े कथित धोखाधड़ी, पद के दुरुपयोग और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से राहत की याचिका खारिज होने के बाद भोपाल सतर्कता शाखा की शिकायत और जबलपुर जोन के निर्देश पर कुठला थाने में यह कार्रवाई की गई।
मामले में नेहा पच्चीसिया के अलावा क्षितिज राज और मारूफ अहमद को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 61, 198, 199(बी), 308(7) और 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
आरोप है कि पुलिस पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर बेशकीमती जमीन का सौदा कथित तौर पर बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर कराया गया।
82.86 लाख की जमीन, रजिस्ट्री सिर्फ 18.20 लाख में
मामला कुठला क्षेत्र के खसरा नंबर 2618/1 की जमीन से जुड़ा है। जांच के मुताबिक, शासकीय गाइडलाइन के आधार पर जमीन की कीमत 82.86 लाख रुपए से अधिक थी, जबकि इसकी रजिस्ट्री कथित तौर पर महज 18.20 लाख रुपए में कराई गई।
जांच में सामने आया कि रजिस्ट्री के लिए 15 लाख रुपए चेक के माध्यम से और 3.20 लाख रुपए नकद भुगतान किए गए।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जमीन का वास्तविक सौदा किन परिस्थितियों में हुआ और निर्धारित कीमत से काफी कम राशि में रजिस्ट्री कराने के पीछे क्या वजह थी।
एक ही PAN नंबर से सामने आया संदिग्ध लेन-देन
जबलपुर एएसपी अनु बेनीवाल की जांच में जमीन के खरीदार मारूफ अहमद हनफी के खाते में पर्याप्त रकम नहीं होने की बात सामने आई।
जांच के अनुसार रजिस्ट्री के दिन ही ‘शाइन पार्टनर्स’ के खाते से 10 लाख रुपए और क्षितिज राज बारापात्रे के खाते से 5 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए।
जांच में इन दोनों खातों में एक ही PAN नंबर दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस अब इन खातों, लेन-देन और जमीन की रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद FIR
मामले में आरोपी पक्ष की ओर से हाईकोर्ट में राहत की याचिका दायर की गई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद भोपाल सतर्कता शाखा की शिकायत और जबलपुर जोन के निर्देश पर कुठला थाने में प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस बोली- जांच के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस जमीन सौदे, बैंक खातों, पैसों के लेन-देन और आरोपियों के बीच संभावित संबंधों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!