इंदौर की पहली पांच सितारा होटल के किचन में मिली गंदगी: किचन के स्टोर में रखे थे सड़े हुए आलू-टमाटर व फंगस लगी मूंगफली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खाद्य विभाग की टीम ने निरीक्षण में पाई कई अनियमितताएं
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की पहली पांच सितारा होटल सयाजी में कल दोपहर पहुंची खाद्य विभाग की टीम उस वक्त भौचक रह गई, जब किचन में गंदगी तो मिली ही, वेज-नॉनवेज साथ रखा पाया गया और 66 किलो नॉनवेज बिना पैकिंग का मिला।
साजिद धनानी द्वारा सयाजी चेन के तहत विजय नगर में स्थापित होटल में जो लोग यहां भोजन करते हैं, उन्हें सारी सामग्री किसी आम रेस्टॉरेंट की तरह तैयार कर परोसी जाती है। और तो और यहां लाइसेंस संबंधित भी कई गड़बड़ियां पाई गईं।
खाद्य विभाग की टीम जब सयाजी होटल में जांच करने पहुंची तो किचन और स्टोरेज एरिया में खाद्य सामग्री के रखरखाव, तापमान, लेबलिंग, साफ-सफाई और लाइसेंस से जुड़ी कई अनियमितताएं मिलीं।
करीब 66 किलो नॉनवेज खाद्य सामग्री बिना पैकिंग की रखी थी, जिस पर मक्खी-मच्छर मंडरा रहे थे। कोल्ड स्टोरेज में वेज और नॉनवेज सामग्री एक साथ रखी थी, जो कि नियमानुसार गलत है। सी-फूड, चिकन और मटन के लिए अलग-अलग स्टोरेज की व्यवस्था नहीं होकर सब एक साथ रखे मिले।
कुल्फी के पैकेट पर मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट और बैच नंबर दर्ज नहीं थे। वहीं फ्रोजन डेजर्ट को मैन्यू में आइसक्रीम के नाम से दर्शाकर परोसा जा रहा था। किचन के स्टोर में मूंगफली में फंगस व सड़े हुए टमाटर-आलू रखे मिले। कई खाद्य उत्पाद ऐसे थे, जो बिना उचित लेबल के स्टोर में रखे गए थे। टॉपिंग के कुछ टेट्रापैक लीक मिले, जिससे खाद्य सामग्री के दूषित होने की आशंका थी।
किचन में चूहे-कॉकरोच और उनके अपशिष्ट मिले : खाद्य टीम को किचन परिसर में चूहे और कॉकरोच के साथ ही उनके अपशिष्ट भी मिले।
ड्राई स्टोरेज की दीवार और फर्श में दरारें पाई गईं। गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग व्यवस्था भी नहीं थी।
पनीर, नॉनवेज और ड्राई फ्रूट्स के सैंपल लिए : टीम ने पनीर, कच्चे नॉनवेज, पैक्ड पनीर, सौंफ और ड्राई फ्रूट्स समेत अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए हैं।
इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खास बात ये कि इस पांच सितारा होटल में पहले भी किचन में भारी गंदगी और अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई हो चुकी है।
लाइसेंस में नॉनवेज, बेकरी व स्वीट्स का उल्लेख नहीं
निरीक्षण में होटल के लाइसेंस से जुड़ी अनियमितताएं भी सामने आईं। लाइसेंस में नॉनवेज गतिविधि दर्ज नहीं थी, जबकि मौके पर नॉनवेज खाद्य सामग्री का इस्तेमाल होता मिला।
इसी तरह बेकरी और स्वीट्स का उल्लेख भी लाइसेंस में नहीं था, जबकि होटल में इन-हाउस बेकरी और मिठाइयों का निर्माण किया जा रहा था। फाइव स्टार होटल के सेंट्रल लाइसेंस को लेकर भी खाद्य विभाग की टीम ने आपत्ति दर्ज की है।
1996 में स्थापित हुआ था
सयाजी होटल मूलत: वडोदरा के साजिद धनानी ग्रुप ने वर्ष 1996 में इंदौर में स्थापित किया था। पहले यह क्लब ही था, लेकिन बाद में होटल के रूप में परिवर्तित कर दिया गया।
यह इंदौर का पहला पांच सितारा होटल कहा जाता है। अनेक राजनीतिक, फिल्म और उद्योग सेलेब्रिटीज इस होटल के मेंबर हैं और इंदौर आने पर यहीं ठहरते हैं।
• मीडियाकर्मी से अधिकारी ने की बदतमीजी : जिस वक्त सयाजी होटल में खाद्य विभाग के साथ एफएसएसएआई की टीम ने छापा मारा, उस वक्त कवरेज कर रहे मीडियाकर्मी संजय बुआ के साथ मौजूद अधिकारी मंजे ठाकुर ने बदतमीजी की और उन्हें कवरेज करने से रोकने की कोशिश की।
• छात्रावास का किचन भी मिला गंदा, सड़े आलू व गंदगी से बीमार हो रहे थे छात्र : खाद्य विभाग की टीम ने शिकायत मिलने पर मुराई मोहल्ला स्थित चाणक्य बालक छात्रावास के किचन का निरीक्षण किया।
यहां सड़े आलू रखे मिले और परिसर में गंदगी पसरी थी। किचन में जाले लगे हुए थे। वॉश बेसिन में काई जमा थी। वाशिंग एरिया में कचरे का ढेर लगा हुआ था। बैठने की कुर्सियों तक पर फंगस लगा था।
इसके बाद किचन को सील कर दिाय गया। अधिकारियों ने बताया कि छात्रावास के छात्रों ने शिकायत की थी कि वे उल्टी-दस्त से बीमार हो रहे हैं। जब टीम पहुंची तो प्रभारी अर्पित गुप्ता मिले और खाद्य पंजीयन भी प्रस्तुत किया।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!